विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड जाते ही अजिंक्य रहाणे ने ठोक डाली सेंचुरी, काउंटी चैंपियनशिप में किया कमाल

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 22 May 2019 09:17 PM (IST)

IPL 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक ठोकने वाले अजिंक्य रहाणे ने अब इंग्लैंड जाकर अपना शतक से स्वागत किया है।

इंग्लैंड जाते ही अजिंक्य रहाणे ने ठोक डाली सेंचुरी, काउंटी चैंपियनशिप में किया कमाल
इंग्लैंड जाते ही अजिंक्य रहाणे ने ठोक डाली सेंचुरी, काउंटी चैंपियनशिप में किया कमाल

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक ठोकने वाले अजिंक्य रहाणे ने अब इंग्लैंड जाकर अपना शतक से स्वागत किया है। काउंटी चैंपियनशिप के डेब्यू मैच में अजिंक्य रहाणे ने शतक ठोककर सनसनी मचा दी है। शतक बेहद धीमा है लेकिन इस शतक की धमक भारत तक सुनी जा सकती है क्योंकि टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भारतीय वनडे टीम में अपनी जगह तलाश रहे हैं।

पिछले साल फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर आखिरी वनडे मैच खेलने वाले अजिंक्य रहाणे को भरोसा था कि वे नंबर चार के लिए टीम इंडिया में वर्ल्ड के लिए जगह बना सकते हैं। लेकिन, बीसीसीआइ ने रहाणे और अंबाती रायुडू को ना चुनकर विजय शंकर पर भरोसा जताया और वे अब लंदन पहुंच चुके हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए आइपीएल में शतक लगाने वाले रहाणे अब काउंटी चैंपियनशिप में रन बनाने में अड़े हुए हैं।

हैंपशायर के लिए डेब्यू करते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन के अपने पहले मैच में अंजिक्य रहाणे के बल्ले से पहली पारी तो सिर्फ 10 रन निकले। लेकिन, दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए नंबर तीन पर खेलने वाले अंजिक्य रहाणे ने शतक ठोक दिया। अंजिक्य रहाणे ने 197 गेंदों में 119 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल थे।

अजिंक्य रहाणे से पहले पीयुष चावला और मुरली विजय भी काउंटी चैंपियनशिप के डेब्यू मैच में शतक जड़ चुके हैं। रहाणे से पहले साल 2018 में मुरली विजय ने Essex के लिए और पीयुष चावला ने साल 2009 में Sussex के लिए डेब्यू मैच में शतक ठोका था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।