विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को किया नजरअंदाज, अपने ऑल-टाइम टेस्ट-11 में नहीं दी जगह

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:09 PM (IST)

अजिंक्य रहाणे ने भारत की अपनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग-11 चुनी है। हालांकि, उन्होंने अपनी ग्यारह में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह न देकर चौंका दिया है।

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में भारत की अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग-11 चुनी। रहाणे को इस दौरान अपनी टीम में उन खिलाड़ियों को शामिन करना था, जिनके साथ उन्होंने ड्रेसिंग रूम शेयर की है।

रहाणे अपने करियर में सचिन तेंदुलकर,विराट कोहली, राहुल द्रविड़ से लेकर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के साथ खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को अपनी प्लेइंग-11 में न शामिल कर फैंस को चौका दिया।

कोहली-बुमराह को जगह न देकर किया हैरान

रहाणे की टीम में कोहली को जगह न मिलने से फैंस को काफी हैरानी हुई, क्योंकि पूर्व कप्तान की कप्तानी में भारत ने टेस्ट में विदेशों में भी परचम लहराया। इसके बावजूद, रहाणे ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया।

इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह को भी रहाणे की टीम में जगह नहीं मिली। बुमराह ने भी भारत को विदेशों में जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।

रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग-11

रहाणे ने अपनी प्लेइंग-11 में ओपनिंग की जिम्मेदारी मुरली विजय और शिखर धवन को सौंपी। इसके बाद तीन नंबर पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को रखा।

नंबर-चार पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को जगह मिली। शायद इसी वजह से रहाणे ने कोहली को नहीं चुना होगा, क्योंकि पूर्व कप्तान भी अपने करियर में नंबर-चार पर ही खेले हैं।

रहाणे ने पांच नंबर पर खुद को रखा। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी। साथ ही उन्होंने धोनी को टीम की कप्तानी भी सौंपी। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रहाणे ने भारत के दो दिग्गज हरफनौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को सौंपी।

रहाणे ने अपनी प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाजी की कमान दिग्गज ईशांत शर्मा को दी। इसके अलावा, उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में शामिल किया।

रहाणे की प्लेइंग-11: मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा।

यह भी पढ़ें- 8 साल तक रहा टीम इंडिया की शान, फिक्सिंग स्कैंडल से हुआ करियर बर्बाद; फिर फिल्मों में भी किया काम पर रहा नाकाम

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: हरी जर्सी छोड़ अचानक 'गुलाबी' रंग में मैदान पर उतरी पाकिस्तानी टीम, इस खास वजह से लिया बड़ा फैसला