Move to Jagran APP

रहाणे बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंध के 'ए' ग्रेड में, रैना और भुवनेश्वर को झटका

अजिंक्य रहाणे का भले ही भारतीय वनडे टीम में खेलना पक्का नहीं रहता हो, लेकिन बीसीसीआइ ने उन्हें केंद्रिय अनुबंध के 'ए' ग्रेड में स्थान दिया है। रहाणे अब महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के साथ इस प्रमुख ग्रुप में शामिल हो गए। दूसरी तरफ सुरेश रैना

By sanjay savernEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2015 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2015 05:19 PM (IST)
रहाणे बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंध के 'ए' ग्रेड में, रैना और भुवनेश्वर को झटका

मुंबई। अजिंक्य रहाणे का भले ही भारतीय वनडे टीम में खेलना पक्का नहीं रहता हो, लेकिन बीसीसीआइ ने उन्हें केंद्रिय अनुबंध के 'ए' ग्रेड में स्थान दिया है। रहाणे अब महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के साथ इस प्रमुख ग्रुप में शामिल हो गए। दूसरी तरफ सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार 'ए' ग्रेड से हटाकर 'बी' ग्रेड में रखा गया है।
केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सूची को 32 से घटाकर 26 कर दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले नमन ओझा को अनुबंधित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिल पाई है।'ए' ग्रेड से भुवी और रैना बाहर हुए जबकि रहाणे को जगह मिली। भुवी और रैना 'बी' ग्रेड में शामिल किए गए जबकि जडेजा और प्रज्ञान ओझा बाहर हुए। रवींद्र जडेजा, भज्जी और एस अरविंद 'सी' ग्रेड में शामिल हुए जबकि पंकज सिंह, विनय कुमार, मनोज तिवारी, परवेज रसूल, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन और कुलदीप यादव को बाहर किया गया।
केंद्रीय अनुबंध - 'ए' ग्रेड (1 करोड़ रुपए) : महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे।
'बी' ग्रेड (50 लाख रुपए) : सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रोहित शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी।
'सी' ग्रेड (25 लाख रुपए): अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, रिद्धिमान साहा, मोहित शर्मा, वरूण एरोन, कर्ण शर्मा, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, धवल कुलकर्णी, हरभजन सिंह, एस. अरविंद।

loksabha election banner

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.