यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ajinkya Rahane: विजयादशमी के पावन पर्व पर अजिंक्य रहाणे दूसरी बार बने पिता, साझा किया पोस्ट
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म के जरिए यह खुशखबरी सुनाई कि वो एक बार फिर पिता बने गए ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। विजयादशमी का दिन भारत के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए काफी यादगार बन चुका है। क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म के जरिए यह खुशखबरी सुनाई कि वो एक बार फिर पिता बने गए हैं। उन्होंने एक संदेश पोस्ट करते हुए लिखा,पत्नी राधिका ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।' इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अजिक्य रहाणे ने पोस्ट में आगे लिखा, 'सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें बधाई दी।'
.jpg)
दूसरी बार पिता बने अजिंक्य रहाणे
बता दें कि अजिंक्य रहाणे दूसरी बार पिता बने हैं। साल 2019 के अक्टूबर महीने में रहाणे पहली बार पिता बने थे, जब उनकी पत्नी राधिका ने बेटी आर्या को जन्म दिया था। बता दें कि रहाणे और राधिका की शादी साल 2014 में हुई थी।
आइपीएल की टीम ककोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस मौके पर अजिंक्य रहाणे को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट किया।

27 जनवरी 2021 को राधिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आर्या अपने पापा अजिंक्य के साथ खेलती नजर आ रही थीं।
View this post on Instagram
हाल ही में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने 19वें दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन को 294 रनों से हराया था। रहाणे ने तीन मैचों में पांच इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए थे। एक मैच में उन्होंने नाबाद 207 रनों की पारी खेली थी।
