विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranji Trophy Final: खत्म हुआ लंबा इंतजार, फॉर्म में लौटे Ajinkya Rahane; खूबसूरत कवर ड्राइव के साथ पूरा किया अर्धशतक- VIDEO

Published: Mon, 11 Mar 2024 05:16 PM (IST)

विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे ने शानदार चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ...और पढ़ें

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा जोरदार अर्धशतक।
Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा जोरदार अर्धशतक।

HighLights

  1. फॉर्म में लौटे अजिंक्य रहाणे
  2. विदर्भ के खिलाफ फाइनल मैच में ठोका दमदार अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे ने आखिरकार फॉर्म में वापसी कर ली है। लंबे इंतजार के बाद रहाणे के बल्ले से जोरदार अर्धशतक निकला है। रहाणे की यह फिफ्टी एकदम सही समय पर आई है। मुंबई के कप्तान ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए अर्धशतक ठोका है। रहाणे की फिफ्टी के दम पर मुंबई ने खिताबी मैच में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।

फॉर्म में लौटे रहाणे

विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे ने शानदार चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने अपनी फिफ्टी 88 गेंदों पर पूरी की। मुंबई के कप्तान के बल्ले से निकली यह रणजी ट्रॉफी 2024 में दूसरी फिफ्टी है। रहाणे ने खूबसूरत कवर ड्राइव लगाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की।

रहाणे इस सीजन बल्ले से बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए। हालांकि, रहाणे ने एकदम सही समय पर फॉर्म में वापसी की है। खबर लिखे जाने तक रहाणे मुशीर खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी जमा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंIPL के बाद अब T20 World Cup 2024 से बाहर होंगे Mohammed Shami? BCCI सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट

विदर्भ का बैटिंग ऑर्डर रहा फ्लॉप

इससे पहले, फर्स्ट इनिंग में विदर्भ की पूरी टीम महज 105 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम का कोई भी बैटर क्रीज पर टिककर मुंबई के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। विदर्भ की तरफ से यश राठौड़ ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि अथर्व तायडे ने 23 रन का योगदान दिया।

ध्रुव शोरे और टीम के लिए इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से धवन कुलकर्णी ने सिर्फ 15 रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

मजबूत स्थिति में मुंबई

रणजी ट्रॉफी 2024 के खिताबी मुकाबले में मुंबई मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि, मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पृथ्वी शॉ सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने। वहीं, भूपेन लालवानी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 18 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रहाणे और मुशीर खान ने मोर्चा संभाला और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर डटे हुए हैं और मुंबई की बढ़त 250 के पार पहुंच चुकी है।