विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैन लगने के बाद पहली बार एक साथ खेलेते दिखे स्मिथ और वार्नर, ऐसा रहा दोनों का प्रदर्शन

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 02:14 PM (IST)

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने स्मिथ और वार्नर दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैन लगने के बाद पहली बार एक साथ खेलेते दिखे स्मिथ और वार्नर, ऐसा रहा दोनों का प्रदर्शन
बैन लगने के बाद पहली बार एक साथ खेलेते दिखे स्मिथ और वार्नर, ऐसा रहा दोनों का प्रदर्शन

सिडनी, एएफपी। प्रतिबंधित सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मार्च में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद शनिवार को पहली बार स्टीव स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक साथ खेले। कूगी ओवल में हुए मैच में ये दोनों सिडनी की अपनी-अपनी क्लब टीमों की ओर से खेले। शेन वॉटसन भी इस मैच का हिस्सा थे जबकि दर्शकों के बीच महान बल्लेबाज स्टीव वॉ और दिग्गज गेंदबाज मिशेल जॉनसन मौजूद थे।

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने इन दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन दोनों ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचाई। इस दौरान दर्शकों में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रति कोई नाराजगी नहीं दिखी।

वार्नर की रेंडविक पीटरशैम टीम को स्मिथ की सदरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। वार्नर ने दो चौके जड़े लेकिन 13 रन बनाने के बाद वह स्टीव वॉ के बेटे आस्टिन वॉ की गेंद को प्वाइंट पर खड़े क्षेत्ररक्षक के हाथों में खेल गए।

स्मिथ ने बेहतर प्रदर्शन किया और स्टंप होने से पहले 48 रन की पारी खेली। इन दोनों पर हालांकि पूर्व टेस्ट आलराउंडर वॉटसन का प्रदर्शन हावी रहा जिन्होंने 41 गेंद में 63 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाकर सदरलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।