विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: एडिलेड के पिच क्यूरेटर ने बराबरी के मुकाबले के लिए किया ये काम

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 02 Dec 2018 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 10:34 AM (IST)

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेलना है।

Ind vs Aus: एडिलेड के पिच क्यूरेटर ने बराबरी के मुकाबले के लिए किया ये काम
Ind vs Aus: एडिलेड के पिच क्यूरेटर ने बराबरी के मुकाबले के लिए किया ये काम

एडिलेड, प्रेट्र। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले एडिलेड मैदान के क्यूरेटर डेमियन हॉग ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पिच पर 'थोड़ी घास' रहने दी है। पिछले तीन सत्रों में यहां डे-नाइट टेस्ट खेला गया था, जिसमें पहला टेस्ट तीन दिन तक, दूसरा चार दिन तक और तीसरा टेस्ट पांचवें दिन के पहले सत्र तक चला था।

हॉग ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए घास की अतिरिक्त परत को छोड़ा गया था। उन्हें नहीं लगता कि गुरुवार को लाल गेंद से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पिच में कोई बदलाव करना चाहिए। हॉग ने कहा कि हम कुछ अलग नहीं कर रहे। हमारी तैयारी उसी तरह की है। सिर्फ यह बदलाव होने वाला है कि हम कवर को जल्दी हटा देंगे और खेल जल्दी शुरू होगा। यह जरूरी है कि पिच पर थोड़ी घास छोड़ी जाए, ताकि गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला हो सके।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।