विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Irani Cup: क्‍या मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? Abhimanyu Easwaran ने शतक जड़कर सेलेक्टर से पूछा सवाल

Published: Thu, 03 Oct 2024 05:36 PM (IST)

अभिमन्यु ईश्वरन का घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते ...और पढ़ें

Abhimanyu Easwaran ने ईरानी कप में जड़ा शतक। फोटो- BCCI
Abhimanyu Easwaran ने ईरानी कप में जड़ा शतक। फोटो- BCCI

HighLights

  1. ईरानी कप में अभिमन्यु ईश्वरन ने जड़ा शतक
  2. मुंबई के खिलाफ जड़ा उम्दा शतक
  3. सेलेक्टर्स के लिए खड़ी की परेशानी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। 2024-25 के सत्र में अभिमन्यु ईश्वरन ने तीसरा शतक जड़ा है। अभिमन्यु ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए दमदार शतक जड़कर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं से सवाल पूछा है कि क्या अब उन्हें टीम में जगह मिलेगी?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए अभिमन्यु ईश्वरन ने 117 गेंद पर शतक जड़कर रेस्ट ऑफ इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाने में मदद की। अभिमन्यु ईश्वरन का इस सीजन घरेलू क्रिकेट में यह तीसरा शतक है। दलीप ट्रॉफी में अभिमन्यु ईश्वरन ने नाबाद 157 और 116 रन की पारियां खेली हैं।

मुंबई ने बनाए 537 रन

मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई ने सरफराज खान के 222 रनों की मदद से 537 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया ने ऋतुराज गयाकवाड़ का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद अभिमन्यु और साई सुदर्शन के बीच 87 रन की साझेदारी हुई है।

इस साल गरजा है अभिमन्यु का बल्ला

अभिमन्यु ईश्वरन ने घरेलू क्रिकेट में साल 2024 में अभी तक 800 रन बना चुके हैं। इस दौरान चार शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी के लिए खेलते हुए वह सर्वधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के दरवाजे पर फिर से दस्तक दी है। ईश्वरन आखिरी बार साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

यह भी पढे़ं- Irani Cup में Sarfaraz Khan ने ठोका दोहरा शतक, मुंबई के लिए ऐसा करने वाले बनें पहले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2024: पहले दिन गरजा अजिंक्‍य रहाणे का बल्‍ला, अय्यर और सरफराज भी नहीं रहे पीछे