विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

18 साल की PAK क्रिकेटर ने लिया संन्‍यास, क्रिकेट जगत हैरान; इस्‍लाम के मुताबिक जीना चाहती हैं अपनी जिंदगी

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 20 Jul 2023 05:24 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Jul 2023 05:55 PM (GMT+05:30)

Ayesha Naseem Announces Retirement in International Cricket पाकिस्तान क्रिकेट की होनहार 18 साल की युवा खिलाड़ी आयशा नसीम ने अंतरराष्ट्रीय ...और पढ़ें

Ayesha Naseem announces retirement आयशा नसीम ने लिया संन्यास। फोटो- ईएसपीएन
Ayesha Naseem announces retirement आयशा नसीम ने लिया संन्यास। फोटो- ईएसपीएन

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सीमा पार पाकिस्तान से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (Pakistan Women Cricket Team) की युवा खिलाड़ी आयशा नसीम (Ayesha Naseem) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 18 साल की आयशा नसीम ने अपने संन्यास की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को दे दी है।

उन्होंने संन्यास के फैसले के पीछे की वजह इस्लाम को बताया है। आयशा ने कहा कि, 'मैं क्रिकेट छोड़ रही हूं और मैं इस्लाम के अनुसार अपना जीवन जीना चाहती हूँ।' इस वजह से आयशा ने अपने क्रिकेट को छोड़ने का निर्णय ले लिया है।

लंब हिट के लिए जानी जाती हैं नसीम

बता दें कि आयशा नसीम ने साल 2020 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 30 टी20I और 4 वनडे मुकाबले खेले हैं। नसीम के नाम 30 टी20 मैचों में 369 रन है, जिसमें उन्होंने 18 छक्के जड़े हैं। आयशा नसीम को बड़ी हिट लगाने के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी पॉवर हिटिंग की तारीफ भी की थी।

भारत के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

गौरतलब हो कि आयशा नसीम ने आपना आखिरी मुकाबला इस साल की शुरुआत में हुए टी20 महिला विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। उस टूर्नामेंट में नसीम ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ 25 गेंद पर 43 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे।