बेहद खास है भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन, मिली थी यह सफलता
14 साल पहले 30 सितंबर के दिन भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए 30 सितंबर का दिन बहुत खास है, क्योंकि 14 साल पहले इसी दिन भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच खिताबी मुकाबला वर्षा के चलते दो दिनों में भी पूरा नहीं हो पाया था। रिजर्व डे 30 सितंबर को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया, लेकिन वह 71 रनों पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था। इसके बाद महेला जयवर्धने (77) और रसेल अर्नाल्ड (56 नाबाद) ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी (118) कर स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाया। भारत की सटीक गेंदबाजी के सामने घरेलू टीम 7 विकेट पर 222 रन ही बना पाई। जहीर खान ने 3 विकेट झटके।
जवाब में चामिंडा वास ने दिनेश मोंगिया को खाता भी नहीं खोलने दिया, लेकिन वीरेंद्र सहवाग (25 नाबाद) का बल्ला तेजी से घूम रहा था। भारत ने जब 8.4 ओवरों में 1 विकेट पर 38 रन बनाए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और इसके आगे खेल नहीं हो पाया। इसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें