विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL Test: शुभमन गिल की सेना में 4 नेट बॉलर्स की एंट्री, 7 अगस्त से अभ्यास मैच में पसीना बहाएगी टीम इंडिया

Published: Wed, 05 Aug 2026 01:23 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियन और विपराज निगम नेट बॉलर के तौर पर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

भारतीय टीम से जुड़ गए हर्ष दुबे और विपराज निगम

भारतीय टीम से जुड़ गए हर्ष दुबे और विपराज निगम 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियन और विपराज निगम नेट बॉलर के तौर पर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। ये चारों खिलाड़ी श्रीलंका में तैयारी के दौरान शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की मदद करेंगे। भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कोलंबो में प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

3 दिन का प्रैक्टिस मैच

टेस्ट सीरीज से पहले भारत 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा।

चोट ने बढ़ाई टेंशन

सीरीज से पहले भारत को कई खिलाड़ियों के चोटिल होने का झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से पूरी तरह ठीक न हो पाने के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर कर दिया गया है।

उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं, जबकि नितीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

भारत 5वें स्‍थान पर

तेज गेंदबाज आकाश दीप भी उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि वह अपनी पीठ में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे हैं। यह दो मैचों की सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल का हिस्सा है। भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है। टीम ने नौ मैचों में से चार जीते हैं और चार हारे हैं। टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 48.150 है।

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।* साई सुदर्शन को फिटनेस मंजूरी मिलनी बाकी है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL Head to Head: टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ हमेशा चला भारत का सिक्का, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें- IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, साई सुदर्शन भारत में ही छूटे; कप्तान गिल की बढ़ी टेंशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।