IND A vs SL A: Vipraj Nigam ने आखिर क्या गलती की? भारत ए पर लग गई 10 रन की पेनल्टी, श्रीलंका की हो गई बल्ले-बल्ले
इंडिया ए के ऑलराउंडर विपराज निगम ने श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में बड़ी गलती की। उन्होंने दो बार डेंजर ...और पढ़ें

IND A vs SL A: Vipraj Nigam की गलती बड़ी पारी, इंडिया ए पर 10 रन की पेनल्टी लगी
HighLights
इंडिया ए पर 10 रन की पेनल्टी लगी
इंडिया ए ने बनाए 265 रन
श्रीलंका ए को मिला 256 रन का लक्ष्य (10 रन पेनल्टी के मिले)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vipraj Nigam 10 runs Penalty: इंडिया ए के स्टार ऑलराउंडर विपराज निगम से श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे ट्राई नेशन ए सीरीज मैच में बड़ी गलती हुई। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर को दो बार डेंजर पिच पर दौड़ना भारी पड़ा। इंडिया ए की टीम पर 10 रन की पेनल्टी लगी, जिसका फायदा पूरा श्रीलंकाई टीम को गया। इंडिया ए की टीम ने कैसे श्रीलंका को फ्री में 10 रन दे दिए, आइए जानते हैं आसानी से।
IND A vs SL A: इंडिया ए पर 10 रन की पेनल्टी लगी
दरअसल, इंडिया ए की टीम ने मेजबान श्रीलंका ए (India A 10 run Penalty Vs Sri Lanka A) के सामने 265 रन का टारगेट रखा। यानी कि श्रीलंकाई टीम को 266 रन जीत के लिए बनाने होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में श्रीलंका को जीत के लिए 266 नहीं, बल्कि 256 रन ही बनाने होंगे। ऐसा सब विपराज निगम की बड़ी गलती से हुआ।
मामला इंडिया ए की पारी का है, जब श्रीलंकाई ए की टीम की ओर से गेंदबाजी की जा रही थी तो 37वें ओवर में विपराज निगम पिच के बीच में रन के लिए दौड़ पड़े। डेंजर जोन में स्पाइक्स के साथ जाना मना होता है। बैटर को पहले ही वॉर्निंग दे दी जाती है कि ऐसा नहीं करना है, लेकिन विपराज निगम ने गलती को दोहराया और उनकी गलती का खामियाजा टीम को 10 रन की पेनल्टी के रूप में भुगतना पड़ा।
बैटर्स को पिच के बीच वाले हिस्से पर क्यों नहीं दौड़ना चाहिए?
बल्लेबाजों को पिच के बीच वाले हिस्से से दौड़ने से मना किया जाता है। इस जगह को ‘प्रोटेक्टेड एरिया’ कहते हैं। ये पिच का सबसे अहम हिस्सा होता है और गेंद ज्यादातर यहीं गिरती है। अगर बल्लेबाज बार-बार जूतों के स्पाइक्स के साथ यहां से दौड़ेंगे तो पिच खराब हो जाएगी। वहां गड्ढे, दरारें और निशान बन जाएंगे। इससे गेंद का उछाल, रफ्तार और स्पिन बदल जाता है। मैच का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसलिए बल्लेबाजों को पिच के बीच से नहीं, बल्कि साइड से दौड़ना होता है।
