Move to Jagran APP

World cup 2019: भारत की तरफ से इस महान खिलाड़ी ने लगाया था विश्व कप में पहला शतक

World Cup 2019 भारत की तरफ से अब तक हुए विश्व कप में कुल 25 शतक लगाए गए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 08:56 AM (IST)
World cup 2019: भारत की तरफ से इस महान खिलाड़ी ने लगाया था विश्व कप में पहला शतक
World cup 2019: भारत की तरफ से इस महान खिलाड़ी ने लगाया था विश्व कप में पहला शतक

 नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाया एक सपना होता है। आइसीसी के सबसे बड़े टूर्नामेंट में हर टीम पर दवाब होता है और इस तरह की परिस्थिति में जब कोई बल्लेबाज शतक लगाता है तो ये ना सिर्फ टीम के लिए बल्कि उस खिलाड़ी के लिए भी एक खास मौका होता है। एक बार फिर से 12वें विश्व कप के लिए मंच तैयार है और इस बार भी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर टीम के स्टार बल्लेबाजों पर टिकी होंगी कि कौन अपने देश के लिए सबसे पहले शतक लगाने का कमाल करता है। वैसे भारत की तरफ से विश्व कप में सबसे पहले शतक कपिल देव ने लगाया था और इस वर्ष टीम इंडिया ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था। 

loksabha election banner

भारत की तरफ से विश्व कप में पहला शतक लगाया था कपिल ने

विश्व कप की बात करें तो इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज कपिल देव थे। हालांकि कई विश्व कप ऐसे भी रहे जिसमें भारत की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व कप के शुरुआती दो सीजन में तो टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। तीसरे विश्व कप यानी वर्ष 1983 में कपिल ने भारत की तरफ से इस काम को अंजाम दिया और खाता खोला। सचिन और सहवाग दो ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने दो-दो विश्व कप में भारत की तरफ से पहला शतक लगाया। आइए एक नजर डालते हैं कि अब तक खेले गए पिछले 11 विश्व कप में भारत की तरफ से किसने पहला शतक जड़ा। 

1975 (पहला विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1979 (दूसरा विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1983 (तीसरा विश्व कप)- कपिल देव

1987 (चौथा विश्व कप)- सुनील गावस्कर

1992 (पांचवां विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1996 (छठा विश्व कप)- सचिन तेंदुलकर

1999 (सातवां विश्व कप)- राहुल द्रविड़

2003 (आतवां विश्व कप)- सचिन तेंदुलकर

2007 (नौवां विश्व कप)- वीरेंद्र सहवाग

2011 (दसवां विश्व कप)- वीरेंद्र सहवाग

2015 (11वां विश्व कप)- विराट कोहली

इस विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए थे पांच-पांच शतक

11 विश्व कप में तीन ऐसे मौके रहे जब भारत की तरफ से एक भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया, लेकिन अन्य विश्व कप में टीम इंडिया की तरफ से शतक लगे। तीन विश्व कप में भारत की तरफ से पांच-पांच शतक भी लगे। वर्ष 1999, 2011 और 2015 विश्व कप में टीम इंडिया ने अपना दम दिखाया और भारत की तरफ से पांच-पांच शतक लगाए गए। भारतीय टीम की तरफ से अब तक खेले गए 11 विश्व कप में कुल 25 शतक लगाए गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं उस आंकड़े पर जिससे पता चलता है कि किस विश्व कप में भारत की तरफ से कितने शतक लगे। 

1975 (पहला विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1979 (दूसरा विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1983 (तीसरा विश्व कप)- एक शतक

1987 (चौथा विश्व कप)- एक शतक

1992 (पांचवां विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1996 (छठा विश्व कप)- तीन शतक

1999 (सातवां विश्व कप)- पांच शतक

2003 (आतवां विश्व कप)- चार शतक

2007 (नौवां विश्व कप)- एक शतक

2011 (दसवां विश्व कप)- पांच शतक

2015 (11वां विश्व कप)- पांच शतक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.