Move to Jagran APP

World Cup 2019: विश्व कप के 'सिक्सर किंग' बनने से सिर्फ इतने छक्के दूर हैं क्रिस गेल, बनाएंगे नया रिकॉर्ड

World Cup 2019 विश्व कप में क्रिस गेल की बेस्ट पारी 215 रन की है जो उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में बनाया था।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 03:43 PM (IST)
World Cup 2019: विश्व कप के 'सिक्सर किंग' बनने से सिर्फ इतने छक्के दूर हैं क्रिस गेल, बनाएंगे नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 कैरेबियाई ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल अपने करियर का आखिरी विश्व कप खेलने जा रहे हैं। 39 वर्ष के क्रिस गेल पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस विश्व कप के बाद वो क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का ये पांचवां विश्व कप होगा। इससे पहले वो 2003, 2007, 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गेल से पहले वेस्टइंडीज के लिए ब्रायन लारा और शिवनारायण चंद्रपॉल ही दो ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने पांच-पांच विश्व कप खेला है। क्रिस गेल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे कैरेबियाई बल्लेबाज बन जाएंगे। 

loksabha election banner

क्रिस गेल जिस तरह के बल्लेबाज हैं विश्व कप में उनका प्रदर्शन थोड़ा निराश करने वाला रहा है। चार विश्व कप में गेल ने 26 मैच खेले और इनमें 37.37 की औसत से 944 रन बनाए हैं। विश्व कप में उनकी बेस्ट पारी 215 रन की है जो उन्होंने पिछले विश्व कप यानी वर्ष 2015 में खेली थी। वैसे छक्के लगाने के मामले में वो विश्व कप में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। क्रिस गेल व एबी डिविलियर्स दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाए हैं। इन दोनों के नाम परर 37-37 छक्के हैं। अब इस विश्व कप में गेल जैसे ही एक छक्का लगाएंगे वो एबी को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

विश्व कप खेल रहे खिलाड़ियों में क्रिस गेल 37 छक्कों के साथ सबसे उपर हैं। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हैं जिनके नाम पर 20 छक्के दर्ज हैं। गेल विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और उनका ये रिकॉर्ड फिलहाल टूटता तो नजर नहीं आ रहा है। क्रिस गेल ने नाम पर विश्व कप में कुल 944 रन है यानी वो इस टूर्नामेंट में अपने 1000 रन से सिर्फ 56 रन पीछे हैं। यानी इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस बार वो वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे कर लेंगे। विश्व कप के इतिहास में अब तक सिर्फ 17 बल्लेबाज ही हुए हैं जिन्होंने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से विश्व कप में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज ब्रायन लारा व विवियन रिचर्डस हैं। लारा ने विश्व कप में 1225 रन जबकि रिचर्ड्स ने 1013 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से गेल विश्व कप में अपने 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने नाम पर हैं जिन्होंने छह विश्व कप खेले और 2278 रन बनाए थे। 

विश्व कप के इतिहास में सिर्फ दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने छह-छह वर्ल्ड कप खेले हैं। इनमें से एक पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं दो दूसरे पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद हैं। इनके अलावा 16 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पांच-पांच विश्व कप खेले हैं। इनमें इमरान खान, अर्जुन रणतुंगा, मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लार व शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के महेंद्र सिंह धौनी, न्यूजीलैंड के रोस टेलर व श्रीलंका के लसिथ मलिंगा इस बार अपना चौथा विश्व कप खेलेंगे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.