विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019 Pak vs SL: इतिहास खुद को दोहरा रहा है तो क्या पाकिस्तान जीत लेगा ये विश्व कप!

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 07 Jun 2019 09:01 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 08 Jun 2019 08:46 AM (GMT+05:30)

World Cup 2019 Pak vs SL पाकिस्तान की टीम के साथ वैसा ही हो रहा है जैसा कि उसके साथ 1992 विश्व कप में हुआ था।

World Cup 2019 Pak vs SL: इतिहास खुद को दोहरा रहा है तो क्या पाकिस्तान जीत लेगा ये विश्व कप!
World Cup 2019 Pak vs SL: इतिहास खुद को दोहरा रहा है तो क्या पाकिस्तान जीत लेगा ये विश्व कप!

नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 Pak vs SL 12वें विश्व का 11वां मुकाबला बारिश की वजह से नहीं खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान व श्रीलंका की भिड़ंत होने वाली थी, लेकिन इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बारिश की वजह से मैदान खेलने लायक नहीं पाया गया और इस मैच को रद करके दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

1992 विश्व कप में कुछ ऐसा हुआ था पाकिस्तान के साथ

अब जरा याद करते हैं वर्ष 1992 का विश्व कप जहां पाकिस्तान की शुरुआत कुछ ऐसी ही हुई थी। इस वर्ष ये विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित की गई थी और पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वनडे विश्व कप जीता था। इस विश्व कप में पाकिस्तान का सफर कुछ ऐसे शुरू हुआ था। पाकिस्तान ने पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ मेलबर्न में खेला था और उसे पहले ही मैच में कैरेबियाई टीम ने दस विकेट से हरा दिया था। इसके बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को होबार्ट में 53 रन के हरा दिया था।

1992 विश्व कप के तीसरे मैच में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से एडिलेड ओवल में होना था, लेकिन इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और ये टीम 40.2 ओवर में सिर्फ 74 रन पर ऑल आउट हो गई थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए पर इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। यानी शुरुआती तीन मैचों में वैसा ही हुआ जैसा कि इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के साथ हुआ है।

वैसे 1992 में पाकिस्तान की टीम जैसे तैसे अंतिम चार में पहुंची और फिर इस टीम ने सेमीफाइनल में न्यूूजीलैंड को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर पहली बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। यहां एक और बात का जिक्र जरूर होना चाहिए की ये विश्व कप भी राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर ही खेला गया था और 20 वर्ष के बाद 12वां विश्व कप भी इसी फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 

इस विश्व कप के पहले तीन मैचों में पाकिस्तान का हाल

अब जरा बात कर लेते हैं इस विश्व कप की जहां पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ हुआ और कैरेबियाई टीम ने पाक को नॉटिंघम में 7 विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को नॉटिंघम में ही 14 रन से हराकर कमाल की वापसी की। तीसरे मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका के साथ होना था, लेकिन बारिश की वजह से इस मैच में टॉस तक नहीं हो पाया और मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। गौर करने वाली बात ये है कि यहां पर इतिहास खुद को दोहरा रहा है तो क्या पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से कुछ वैसा ही कमाल करने जा रही है।

वैसे पाकिस्तान की टीम को कमजोर नहीं समझा जा सकता क्योंकि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को जिस तरह से सरफराज की सेना ने हराया था वो अपने आप में कमाल था। वहीं पाकिस्तान ने वर्ष 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी इंग्लैंड में ही भारत को फाइनल में हराकर जीता था। ये क्रिकेट है भाई जहां कुछ भी हो सकता है। यानी क्रिकेट फैंस को इस बार कुछ बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।