Move to Jagran APP

विराट दूसरे ODI में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो छक्के लगाते ही तोड़ देंगे रोहित व Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड

India vs South Africa 2nd ODI विराट कोहली दूसरे वनडे के दौरान रोहित व धौनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 05:24 PM (IST)
विराट दूसरे ODI में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो छक्के लगाते ही तोड़ देंगे रोहित व Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड
विराट दूसरे ODI में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो छक्के लगाते ही तोड़ देंगे रोहित व Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और साउथ अफ्रीका के  बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका और मैच को रद कर दिया गया। अब दोनों देशों के बीच अगला मुकाबला लखनऊ में 15 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को कोरोना वायरस के खौफ की वजह से खाली स्टेडियम में खेला जाएगा और विराट की कप्तानी में ये पहला मौका होगा जब भारतीय टीम बिना दर्शकों के कोई मैच खेलेगी। बेशक इस मैच में मैदान पर दर्शक नहीं होंगे, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी के जरिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के खेल का आनंद उठा पाएंगे। 

loksabha election banner

खैर अब जो भी हो मैच तो होगा और इस मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में अब तक कुल 17 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धौनी ने इस टीम के खिलाफ वनडे में अब तक कुल 18-18 छक्के जड़े हैं। विराट अगर अगले मैच में दो छक्के जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में छक्के लगाने के मामले में रोहित और धौनी को पीछे छोड़ गेंदे। 

भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली है। गांगुली ने इस टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर में कुल 31 छक्के लगाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित व धौनी संयुक्त तौर से साथ-साथ हैं। वहीं विराट तीसरे नंबर पर हैं और अगर वो दो छक्के और लगा लेते हैं तो वो दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने कुल 41 छक्के लगाए थे। 

भारत व साउथ अफ्रीका के बीच ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

एबी डिविलियर्स- 41 छक्के

सौरव गांगुली- 31 छक्के

महेंद्र सिंह धौनी- 18 छक्के

रोहित शर्मा- 18 छक्के

विराट कोहली- 17 छक्के


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.