5 रन पर आउट हुए कोहली, फैंस ने अनुष्का पर उतारा गुस्सा, देखिए कैसे-कैसे किए कमेंट
कोहली के जल्दी आउट होने के बाद ट्रोलर्स ने अनुष्का शर्मा को ट्रोल कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। केपटाउन में भारत और द. अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली 05 रन बनाकर आउट हो गए। जैसे ही विराट कोहली आउट हुए, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने अनुष्का शर्मा ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल ये ट्रोलर विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
आप खुद ही देखिए ट्रोलर्स ने कैसे-कैसे कमेंट किए-
Sach toh yeh hai ki puri series mein #ViratKohli kam run banyega...
Aur puri series mein gaaliyan #AnushkaSharma khaayegi.
Maano yaa naa maano India in Overseas is flop.🙏#SAvIND— Khooni (@KhooniBhai) January 5, 2018
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विराट पूरी सीरीज में कम रन बनाएगा और इस दौरान गालियां अनुष्का शर्मा खाएगी।'
Virat Kohli cant afford to get a duck in cricket, so he got one at home. #VirushkaWEDDING #Virushka— Paddy (@Paddyyar) December 18, 2017
एक फैन ने लिखा, विराट अब क्रिकेट में 'डक' (बतख) बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए वे एक घर ले गए।
Kapil Dev looking at Virat Kohli's batting average post marriage..😂#INDvSA #LKA #Ashes pic.twitter.com/WYWqAJ59zj— ESPN කිරිකොස් INFO (@CricinfoSLC) January 6, 2018
Yesterday Virat bhaiya realized that Playing against SA bowlers in SA Condition is not as easy as playing against Anushka Sharma.😢— wali (@iamWali10) January 6, 2018
मैच के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ कई क्रिकेटरों शिखर धवन की पत्नी आयशा, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और भुवनेश्वर कुमार की वाइफ नुपूर नजर आई।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली के मैदान पर कम रन बनाने के बाद फैंस ने अनुष्का शर्मा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया हो। इससे पहले जब 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी, तब भी अनुष्का विराट को चीयर करने पहुंची थी। इस मैच में विराट के खराब प्रदर्शन के चलते फैंस ने अनुष्का पर निशाना साधा था तो विराट भड़क गए थे और उन्होंने ऐसी बातों को शर्मनाक बताया था और इसे लेकर एक ट्वीट भी किया था।