World Record: कैसे सचिन ही नहीं बल्कि द्रविड़, जयसूर्या और धौनी भी कोहली से छूटे पीछे?
औसत के मामले में भी बात कर ही लेते हैं, जी हां इस मामले में भी विराट दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज ही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट ने केवल 205 पारियों में इस जादुई आंकड़ें को पार कर लिया। इससे पहले सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने ये आंकड़ा 259 पारियों में छुआ था।
अब कोहली ने सचिन को तो पीछे छोड़ा ही है, इसके साथ ही कई महान बल्लेबाज भी विराट कोहली से कोसो पीछे छूट गए। अब पारियों के मामले में तो विराट नंबर वन ही है, इसके अलावा दिनों के हिसाब से कोहली नंबर वन ही है। कोहली ने अपने डेब्यू के 3270 दिनों बाद 10 हजार रन बनाए। पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही राहुल द्रविड़ के नाम था, द्रविड़ ने 3969 दिनों में ये रिकॉर्ड बनाया था।
King Kohli 👑 pic.twitter.com/tNIJxt62ae— BCCI (@BCCI) October 24, 2018
वहीं अगर सबसे कम गेंद में 10 हजार रन बनाने की रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस मामले में भी विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। कोहली ने अपने वनडे में 10 हजार रन 10813 गेंदों पर पूरे किए, इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के धुंआधर ओपनर रहे सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा। जयसूर्या ने 11296 गेंद पर अपने 10 हजार रन पूरे किए थे।
अब औसत के मामले में भी बात कर ही लेते हैं, जी हां इस मामले में भी विराट दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज ही है। विराट ने ये कारनामा 59.17 की औसत से किया। इससे पहले भारत के ही महेंद्र सिंह धौनी के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। धौनी ने हाल में ही 51.30 की औसत से अपने 10 हजार वनडे रन पूरे किए थे।