World Cup 2019: विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल की ये अहम उपलब्धि, पूरे किए 2000 चौके
CWC 2019 विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और कमाल की उपलब्धि अपने नाम कर ली।
नई दिल्ली, जेएनएन। India vs England ICC cricket world cup 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के लीग मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और कमाल की उपलब्धि अपने नाम कर ली है। विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 चौके पूरे कर लिए। वो ऐसा कमाल करने वाले भारत के पांचवें नंबर के बल्लेबाज बन गए। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली व वीरेंद्र सहवाग ये कमाल कर चुके हैं।
इस विश्व कप के दौरान विराट ने कई शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इस विश्व कप के दौरान वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में अपने 20,000 रन पूरे किए और इतिहास रच डाला था। वहीं इस विश्व कप में विराट ने लगातार पांच मैचों में पाच अर्धशतक लगाए और एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कप्तान के तौर पर किसी भी विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक लगाने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए साथ ही उन्होंने एक विश्व कप में पांच अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने सचिन व सिद्धू को पीछे छोड़ दिया।
Most Consecutive 50+ Scores In World Cup (By Indian)
-Kohli - 5 (2019)*
-N Sidhu - 4 (1987)
-Sachin - 4 (1996)
-Sachin - 4 (2003)
-Rohit - 3 (2019)
-Dravid - 3 (1999)
-Yuvraj - 3 (2011)
-Azhar - 3 (1992)
-Gavaskar - 3 (1987)