Move to Jagran APP

इटली में नहीं, इस जगह हनीमून मना रहे हैं विराट और अनुष्का, जानकर रह जाएंगे हैरान

जल्द ही ये दोनों भारत लौटने वाले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 12:12 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 01:30 PM (IST)
इटली में नहीं, इस जगह हनीमून मना रहे हैं विराट और अनुष्का, जानकर रह जाएंगे हैरान
इटली में नहीं, इस जगह हनीमून मना रहे हैं विराट और अनुष्का, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। इटली के मिलान में 11 दिसंबर को विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा ने जब अपनी हनीमून की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तब से लोग इस बारे में कयास लगा रहे थे कि दोनों आखिर कहां घूमने गए हैं। अब फिनलैंड के मीडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे दोनों फिनलैंड की बर्फीली वादियों में हनीमून मना रहे हैं।

loksabha election banner

फिनलैंड में ये नव विवादित जोड़ा सांता क्लॉज के गांव रोवानीमी में ठहरे हैं जो अपनी खूबसूरती और उत्तरी आसमानी रौशनी के लिए प्रसिद्ध है। उनका हनीमून प्राइवेट व लक्जरी टूर कंपनी लक्जरी एक्शन ने प्लान किया है।

जन्नत में विरुष्का
अनुष्का शर्मा ने हनीमून की तस्वीर पर कैप्शन लिखा था, हम सचमुच स्वर्ग में हैं। इस तस्वीर में दिख रही जगह फिनलैंड में है। आर्कटिक घेरे में स्थित यह देश वाकई जन्नत से कम नहीं है। दोनों यहां के लैपलैंड प्रांत में हैं। वे यहां ग्लास इग्लू, स्लेज राइड और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।


 

अभी कुछ ही दिन पहले अनुष्का ने अपने हनीमून की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि, सचमुच ये स्वर्ग है।

In heaven, literally 😇😍

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

रौशनी का शहर 

लैपलैंड की राजधानी रोवानीमी में सांता क्लॉज का गांव है। यह गांव (ऑरोरा बोरियालिस) उत्तरी रौशनी के लिए जाना जाता है। यहां साल में तकरीबन तीन सौ रातों को आसमान में रंगबिरंगी रौशनी का नजारा दिखाई देता है। सांता का गांव होने के चलते यहां पूरे दिसंबर जश्न मनाया जाता है। ऐसे में विराट और अनुष्का के लिए यहां आने का यह सबसे अच्छा समय है।

ध्रुवीय रौशनी

यह रौशनी पृथ्वी के वातावरण में मौजूद गैस के तत्वों और सूर्य से निकलने वाले आवेशित तत्वों के टकराने से पैदा होती है। अलग अलग गैसों के तत्वों के टकराने से रौशनी का रंग बदलता रहता है। यह रौशनी उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर नजर आती है। उत्तरी ध्रुव पर इसे ऑरोरा बोरियालिस और दक्षिणी ध्रुव पर इसे ऑरोरा ऑस्ट्रालिस कहते हैं।

आपको बता दें कि जल्द ही ये दोनों भारत लौटने वाले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां विराट और अनुष्का के रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.