विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय शंकर की इंजरी के बाद पहली बार हुई भारतीय ए टीम में वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 28 Aug 2019 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 07:17 PM (IST)

विश्व कप के दौरान इंजर्ड हुए भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है।

विजय शंकर की इंजरी के बाद पहली बार हुई भारतीय ए टीम में वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज
विजय शंकर की इंजरी के बाद पहली बार हुई भारतीय ए टीम में वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज

 नई दिल्ली, जेएनएन। इंडिया ए को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। इसके लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम की कमान मनीष पांडे (Manish Pandey) को दी गई है जो हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए थे।

मनीष पांडे साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज के पहले तीन मैचों में टीम के कप्तान होंगे जबकि आखिरी के दो मैचों में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyash Iyer) करेंगे। मनीष पांडे का साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ कमाल का रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए अब तक 9 मुकाबले में 210 की औसत से कुल 630 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 9 मैचों में 2 शतक भी लगाया है। 

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी इस टीम में शामिल किया गया है। चहल भी हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे से वापस लौटे हैं। इस सीरीज के जरिए चहल के पास खुद को साबित करने का मौका है क्योंकि विश्व कप में उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा था और उन पर कई सवाल उठे थे। इस टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा रह चुके कृणाल पांड्या को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में ईशान किशन, नितिश राणा और रितुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है। 

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा नजर शुभमन गिल पर रहने वाली है जिन्होंने इंडिया ए के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया था और उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया था। शुभमन के अलावा विजय शंकर (Vijay Shankar) की भी टीम में वापसी हुई है जिन्होंने हाल ही में अपनी इंजरी से वापसी की है। विजय शंकर (Vijay Shankar injury) विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें इंग्लैंड से वापस आना पड़ा था। हालांकि विजय शंकर ने इससे पहले तमिलनाडू प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था। 

गेंदबाजों की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ए में तेज गेंदबाज के तौर पर खलील अहमद, दीपक चहर व शर्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल व अक्षर पटेल पर होगी। 

पांच अनाधिकारिक वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम-

मनीष पांडे (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, ईशान किशन(विकेटकीपर), विजय शंकर, शिवम दूबे, कृणाल पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शर्दुल ठाकुर, दीपक चहर, खलील अहमद, नितिश राणा।