विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Varun Chakravarthy की कमबैक स्‍टोरी बनी प्रेरणादायी, राजकोट में 'पंजा' मारकर रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार

Published: Tue, 28 Jan 2025 08:35 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने टॉस ...और पढ़ें

शानदार फॉर्म में हैं वरुण चक्रवर्ती। इमेज- बीसीसीआई
शानदार फॉर्म में हैं वरुण चक्रवर्ती। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बनाए 171 रन
  2. बेन डकेट ने सबसे ज्‍यादा 51 रन की पारी खेली
  3. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन खर्च किए

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

भारत की ओर से मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उम्‍दा गेंदबाजी की। वरुण ने मुकाबले में पंजा खोला। राजकोट में वरुण ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 6 की इकॉनमी से 24 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

वापसी के बाद से छाए हुए हैं 

वरुण चक्रवर्ती ने जब से टी20 इंटरनेशनल में कमबैक किया है, तब से वह छाए हुए हैं। उन्‍होंने 10 टी20 इंटरनेशनल मैच में 10.96 की औसत और 7.40 की इकॉनमी से 27 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान वरुण ने 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 5/24 वरुण चक्रवर्ती का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

T20I में भारतीय स्पिनर्स के गेंदबाजी आंकड़े

  • 6/25 - युजवेंद्र चहल बनाम इंग्लैंड, 2017
  • 5/17 - कुलदीप यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023
  • 5/17 - वरुण चक्रवर्ती बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
  • 5/24 - कुलदीप यादव बनाम इंग्लैंड, 2018
  • 5/24 - वरुण चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड, आज

सीरीज में अब तक वरुण का प्रदर्शन

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक वरुण का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले टी20 में उन्‍होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे। चेन्‍नई में खेले गए दूसरे टी20 में वरुण ने 4 ओवर में 38 रन लुटाए थे। इस दौरान उन्‍हें 2 सफलताएं मिली थीं।

वरुण चक्रवर्ती T20 इंटरनेशनल इतिहास में एक से अधिक बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वरुण चक्रवर्ती भारत के साथ-साथ भारत के बाहर T20I में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

T20I में भारत के लिए फाइफर

  • 2 - वरुण चक्रवर्ती बनाम साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड
  • 2 - कुलदीप यादव बनाम इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका
  • 2 - भुवनेश्‍वर कुमार बनाम साउथ अफ्रीका, अफगानिस्‍तान
  • 1 - युजवेंद्र चहल बनाम इंग्‍लैंड
  • 1 - दीपक चाहर बनाम बांग्‍लादेश

T20I में लगातार 10 पारियों में सर्वाधिक विकेट

  • 27 विकेट: वरुण चक्रवर्ती
  • 26 विकेट: अजंता मेंडिस
  • 25 विकेट: कुलदीप यादव

द्विपक्षीय T20I सीरीज में सर्वाधिक विकेट (भारतीय)

  • वरुण चक्रवर्ती - 12 बनाम साउथ अफ्रीका 2024 (अवे)
  • वरुण चक्रवर्ती - 10 बनाम इंग्लैंड 2025 (होम)
  • रविचंद्रन अश्विन - 9 बनाम श्रीलंका, 2016 (होम)
  • रवि बिश्नोई - 9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023 (होम)

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में बेस्‍ट गेंदबाजी (भारतीय)

  • 6/25- युजवेंद्र चहल
  • 5/24- कुलदीप यादव
  • 5/24 - वरुणचक्रवर्ती
  • 4/12 - हरभजन सिंह

राजकोट में मेंस टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

  • 6/20 - वेंकटेश अय्यर बनाम राजस्थान, 2022
  • 5/17 - एंड्रयू टाई बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट, 2017
  • 5/24 - वरुण चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड, आज

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: संजू सैमसन ने विकेट के पीछे दोहराया 'धोनी मैजिक', अपनी समझदारी से भारत को दिलाई बड़ी सफलता