टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर बनाया गजब विश्व रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने कटक वनडे में सबसे ज्यादा बार 350 रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। युवराज सिंह (150) और महेंद्र सिंह धौनी (134) से शतकों के दम पर भारत ने 50 ओवरों में छह विकेट पर 381 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया था। इसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाब रही।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत के 381 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवरों में 366 रन ही बना सकी और 15 रनों से मैच हार गई।
इस मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए वनडे इंटरनेशनल में 350 से ज्यादा का स्कोर 23वीं बार बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था, जिसने 22 बार 350 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
कटक वनडे में टीम इंडिया के 381 रनों का स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम की ओर से बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक 398 रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है जबकि भारत ने नवंबर 2008 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन बनाए थे।