विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ 1st T20I: सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं पाकिस्तान के रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 286 रन हैं पीछे

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 18 Nov 2022 10:07 AM (IST)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ ...और पढ़ें

सूर्यकुमार तोड़ सकते हैं रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
सूर्यकुमार तोड़ सकते हैं रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव सुर्खियों थे। सूर्यकुमार टी20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे। सूर्याकुमार आइसीसी टी20I रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। अब उनके पास पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के एक और रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

न्यूजीलैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और विराट कोहली की कमी खलेगी। भारत को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को वेलिंगटन में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बन सकते हैं बल्लेबाज

भारत के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार के पास T20I में इतिहास को फिर से लिखने का मौका होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज में भारतीय बल्लेबाज एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकता है। सूर्यकुमार पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से केवल 286 रन पीछे हैं।

यहां देखें- Ind vs NZ 1st T20I Live Score

रिजवान के नाम एक साल में सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने का रिकॉर्ड है। पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2021 में 1326 रन बनाए थे। भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने इस साल 29 मैचों में 1040 रन बनाए हैं। सूर्या की नजर इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी।

29 मैच में बनाए हैं 1040 रन

रिजवान के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सूर्यकुमार के पास न्यूजीलैंड में केवल तीन मैच हैं। सूर्या ने 2022 में 9 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने इस सीजन में 43.33 की औसत से रन बनाए हैं। सूर्यकुमार इस साल एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni: टेनिस कोर्ट में धोनी का जलवा, लगातार तीसरी बार जीता JSCA मेंस डबल का खिताब

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मैदान में उतरेगी भारत और न्यूजीलैंड टीम, किसके फेवर में हैं आंकड़े