विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suresh Raina Retirement: सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा, धमाकेदार रहा मिस्टर IPL का पूरा करियर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2022 01:17 PM (IST)

Suresh Raina retires from all formats of Cricket भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने घरेलू क्रिकेट से ...और पढ़ें

सुरेश रैना अब आइपीएल में नहीं आएंगे नजर (एपी फोटो)
सुरेश रैना अब आइपीएल में नहीं आएंगे नजर (एपी फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने अब घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। सुरेश रैना ने ट्वीट के जरिए इसका ऐलान किया। रैना ने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने देश और राज्य का प्रतिनिधित्व करना बेहद सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। मैं बीसीसीआइ, यूपीसीए क्रिकेट, चेन्नई आइपीएल, राजीव शुक्ला सर का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं। इसके अलावा मैं अपने फैंस को भी धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया। 

सुरेश रैना का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

रैना के इस ऐलान के बाद वो अब आइपीएल या फिर भारत की अन्य घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रैना ने दैनिक जागरण से पहले ही कहा था कि वो अब देश-विदेश की लीग में खेलने की तैयारी कर रहे हैं और वहां खेलते हुए नजर आएंगे। सुरेश रैना के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 109 फर्स्ट क्लास मैचों में 6871 रन बनाए थे जिसमें 14 शतक शामिल थे और बेस्ट स्कोर नाबाद 204 रन रहा था। वहीं 302 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 7 शतक की मदद से 8078 रन बनाए थे जिसमें बेस्ट स्कोर 129 रन था। 

सुरेश रैना का आइपीएल करियर

क्रिकेट के हर तरह के प्रारूप से रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद सुरेश रैना अब आइपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रैना का आइपीएल रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और उन्होंने 2008 में इस लीग में खेलना शुरू किया था और 2021 में आखिरी बार वो नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने 205 मैचों में 32.51 की औसत से 5528 रन बनाए थे। उनका औसत इस दौरान 32.51 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 136.76 का रहा। उन्होंने आइपीएल में एक शतक और 36 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने इस लीग में 506 चौके और 203 छक्के भी जड़े थे साथ ही 108 कैच भी पकड़े। सुरेश रैना ने अपने आइपीएल करियर में सबसे ज्यादा मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला।