विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्‍टीव स्मिथ ने छोटी सी पारी में किया बड़ा कमाल, ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:43 PM (IST)

स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा टेस्ट रन के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है।

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हासिल किया। स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस मैच से पहले स्मिथ को वॉ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ आठ रन की जरुरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, वो बड़ी पारी खेलने में नाकामयब रहे।

स्मिथ 25 रन बनाकर मार्को यॉन्सन का शिकार हो गए। मगर तब तो उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। स्मिथ के नाम अब 10,945 रन हैं. वहीं, वॉ ने अपने करियर में 10,927 रन बनाए थे।

स्मिथ अब सिर्फ पोंटिंग और बॉर्डर से पीछे

स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सिर्फ पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर से पीछे हैं। स्मिथ, वॉ को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

पोंटिंग के नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। पोंटिंग 51.85 के औसत से 13,378 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि बॉर्डर 11,174 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

11000 रन के करीब स्मिथ

स्मिथ अपने टेस्ट करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल करने से सिर्फ 55 रन दूर हैं. दाएं हाथ का बल्लेबाज 55 रन बनाते ही 11000 टेस्ट रनों का आंकड़ा छु लेंगे। स्मिथ भले ही पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए हों, मगर टीम को उनसे दूसरी इनिंग में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

बात करें मुकाबले की तो, डरबन में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है। खबर लिखे जानें तक ऑस्ट्रेलिया छह विकेट गंवा चुका है। उसने सिर्फ 124 रन ही बनाए हैं. मैट रेनशॉ 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि पैट कमिंस का अब तक खाता भी नहीं खुला है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  1. रिकी पोंटिंग- 13,378
  2. एलन बॉर्डर- 11,174
  3. स्टीव स्मिथ- 10,945
  4. स्टीव वॉ- 10,927
  5. डेविड वॉर्नर- 8786

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd T20 Live Score: दूसरी जीत पर भारत की नजर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

यह भी पढ़ें- ईशान-सूर्यवंशी की एक झलक के लिए बेताब हो रहे फैंस, रांची में मैच से पहले ही चढ़ा क्रिकेट का रंग