बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन सामने निकलकर आए ये दिलचस्प आंकड़े
आइए जानते हैं कि मैच के दूसरे दिन क्या दिलचस्प आंकड़े निकलकर सामने आए।
By ShivamEdited By: Published: Sun, 05 Mar 2017 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 10:14 PM (IST)
बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के दबदबा नजर आया। आइए जानते हैं कि मैच के दूसरे दिन क्या दिलचस्प आंकड़े निकलकर सामने आए।
- 616.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं अश्विन 2016-17 सत्र में। उन्होंने अनिल कुंबले का एक सत्र में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले ने 2004-05 सत्र में 612.1 ओवर किए थे।
- शून्य पर भारत के खिलाफ पहली बार आउट हुए मिशेल मार्श। कुल चौथी बार वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।
- पचास से ज्यादा रनों की साझेदारियां हो चुकी हैं सीरीज में अब तक। इनमें से सात ऑस्ट्रेलिया और दो भारत की तरफ से हुई।
- आठवीं बार अश्विन ने वार्नर को आउट किया। वह वार्नर का सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें