भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सामने आए ये दिलचस्प आंकड़े
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारत का जलवा जारी रहा। अब इंग्लैंड पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है।
विशाखापट्टनम। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी भारत का जलवा जारी रहा। अब इंग्लैंड पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन क्या आंकड़े व रिकॉर्ड निकलकर सामने आए।
- 167 रन बनाए विराट कोहली ने। यह किसी भी भारतीय कप्तान का इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है।
- 03 भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (नाबाद 203, दिल्ली, 1964), मुहम्मद अजहरुद्दीन (182, कोलकाता, 1993) और सुनील गावस्कर (172, बेंगलुरु, 1981) भारत में इंग्लैंड के खिलाफ विराट से बड़ी पारियां खेल चुके हैं।
- 00 रन पर आउट हुए रवींद्र जडेजा। इंग्लैंड के खिलाफ छह टेस्ट में वह दूसरी बार खाता नहीं खोल सके, जबकि भारतीय मैदान पर वह 14 टेस्ट में पहली बार शून्य पर आउट हुए।
- 08वीं बार जो रूट ने भारत के खिलाफ फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया। इसमें से तीन बार वह शतक बनाने में सफल रहे। किसी भी टेस्ट देश के खिलाफ यह उनके सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर हैं।