अफरीदी ने भारत को दी आजादी की बधाई, ट्वीट में लिखा कुछ ऐसा अब हो रहा है वायरल
अफरीदी ने इस मैसेज में कुछ ऐसा लिख दिया कि अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत आज अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर सभी भारतीय खिलाड़ी, अभिनेता और जानेमाने लोग सोशल मीडिया पर देश को बधाई संदेश दे रह हैं। लेकिन इन सबके बीच एक बधाई का संदेश आया है पाकिस्तान से और ये मैसेज पाकिस्तानी टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान रहे शाहिद अफरीदी ने किया। अफरीदी ने इस मैसेज में कुछ ऐसा लिख दिया कि अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अफरीदी ने अपने इस ट्वीट में लिखा- भारत को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने पड़ोसियों को बदलने का सिर्फ एक ही रास्ता है, आइए हम दोनों मिलकर शांति, सहिष्णुता और मोहब्बत फैलाने के लिए काम करें। मानवता को चारों ओर फैलने दीजिए।
Happy Independence Day India! No way to change neighbours, let's work towards peace, tolerance and love. Let humanity prevail.# HopeNotOut— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) 14 August 2017
धुरंधर बल्लेबाज़ शाहिद अफऱीदी का ये ट्वीट ना सिर्फ पाकिस्तानी में बल्कि भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि अफरीदी का ये सराहनीय और शांतिप्रिय ट्वीट पाकिस्तानियों को भी खूब भा रहा है और अब ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अफरीदी के इस ट्वीट को ट्विटर यूजर्स लगातार रि-ट्वीट कर रहे हैं और कुछ यूजर्स का तो कहना है कि उन्हें अफरीदी से इस तरह के ट्वीट की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी। लगभग हर किसी ने शाहिद के इस ट्वीट पर अपनी सहमति जताई। आप भी देखिए ट्वीटर यूजर्स ने अफरीदी के इस मैसेज पर किस तरह से रिएक्ट किया।
Lala Kya baat Hai humne Sirf cricket k liye follow Kiya tha aap ko (India se). Lekin aaj maan b Gaye #happyindependenceday 🇮🇳🇵🇰— Kishor pawar (@Cr1989Pawar) 14 August 2017
Lala is the symbol of peace..— AnEsha031 (@AEsha031) 14 August 2017
"twitter-tweet" data-conversation="none" data-lang="en-gb">
Reallly happy to hear these words ....ab I think yeah things will alter.bcz we e together
— Syed Saltnat Naseem (@SaltnatNaseem) 15 August 2017
And much love and respect for u lala! x❤
Stay blessed!💕— Saima (@IamAfridianGirl) 14 August 2017