विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs ENG: शाहीन अफरीदी ने ODI में हासिल की बड़ी उपलब्धि, खास लिस्ट में की मोहम्मद शमी की बराबरी

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:05 PM (IST)

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं।

शाहीन अफरीदी ने पूरे किए 150 विकेट

शाहीन अफरीदी ने पूरे किए 150 विकेट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बराबरी की।

अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई-सीरीज के चौथे मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की। उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरुरत थी। उन्होंने पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट कर 150 विकेट पूरे किए।

अफरीदी ने की शमी की बराबरी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में शमी की बराबरी कर ली। अफरीदी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 80 मैच लगे। वहीं शमी ने भी अपने 80वें मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की थी।

बात करें वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने के रिकॉर्ड की तो, इस मामले में नेपाल के संदीप लामिछाने पहले नंबर पर हैं। उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 73 मैच लगे थे। वहीं मिचेल स्टार्क दूसरे और सकलैन मुश्ताक तीसरे पायदान पर हैं।

खिलाड़ी

देश

मैच

विपक्षी टीम

स्थान (वेन्यू)

तारीख

संदीप लामिछाने

नेपाल

73

स्कॉटलैंड

कीर्तिपुर

18 मई 2026

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया

77

वेस्टइंडीज

नॉटिंघम

6 जून 2019

सकलैन मुश्ताक

पाकिस्तान

78

भारत

ढाका

16 जनवरी 1998

मोहम्मद शमी

भारत

80

इंग्लैंड

द ओवल

12 जुलाई 2022

राशिद खान

अफगानिस्तान

80

बांग्लादेश

चट्टोग्राम

28 फरवरी 2022

शाहीन शाह अफरीदी

पाकिस्तान

80

इंग्लैंड

लाहौर

25 अक्टूबर 2026

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड

81

बांग्लादेश

द ओवल

5 जून 2019

ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया

82

श्रीलंका

दांबुला

20 फरवरी 2004

अफरीदी झटक चुके हैं तीन विकेट

पाकिस्तान के वनडे टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। उन्होंने बैंटन के अलावा जो रूट और सैम करन का विकेट चटकाया।

इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट क्रीज पर बने हुए हैं। वो शतक के काफी करीब हैं। वो 88 गेंदों में 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 29 ओवर के बाद पांच विकेट पर 151 रन है।

यह भी पढ़ें- 'यह उसके बस का नहीं', वैभव सूर्यवंशी के फेल होने पर रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप-2028 की मेजबानी को लेकर रखी शर्त, टीम इंडिया है वजह