विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरफराज खान ने ठोका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला दोहरा शतक, पारी में लगाए 29 चौके-छक्के

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 22 Jan 2020 01:46 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 02:30 PM (IST)

Sarfaraz Khan double Century मुंबई की टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में दोहरा शतक जड़ा है।

सरफराज खान ने ठोका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला दोहरा शतक, पारी में लगाए 29 चौके-छक्के
सरफराज खान ने ठोका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला दोहरा शतक, पारी में लगाए 29 चौके-छक्के

नई दिल्ली, जेएनएन। Sarfaraz Khan double Century: रणजी ट्रॉफी में मुंबई के एक और युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने दोहरा शतक बनाया है।  मुंबई की टीम के दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में दोहरा शतक जड़ा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज खान का ये पहला दोहरा शतक है। सरफराज ने उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये कमाल की पारी खेली है और अपनी टीम को हार से बचाया है।

युवा बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने 280 गेंदों में 23 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक जमाया। इस मुकाबले में ये दूसरा दोहरा शतक। इससे पहले पहली पारी में यूपी की टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन उपेंद्र यादव ने डबल सेंचुरी जड़ी थी। 239 गेंदों में उपेंद्र यादव ने मुंबई के खिलाफ 27 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 203 रन बनाए थे।

इससे पहले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने भी इस सीजन में बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक बनाया था। पृथ्वी ने महज 175 गेंद पर अपना दोहरा शतक बनाया था। पृथ्वी इस वक्त न्यूजीलैंड में हैं और इंडिया ए की तरफ से खेल रहे हैं जिसकी वजह से वो मुंबई रणजी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

सरफराज ने कम उम्र में मनवाया लोहा

22 साल के सरफराज खान ने 17 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में साल 2015 में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की टीम के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था। साल 2015 से 2019 तक सरफराज खान 33 आइपीएल मैच खेल चुके हैं। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजी होने की वजह से सिर्फ 23 पारियों में उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 408 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।