Sanju Samson ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, रोहित-विराट की लिस्ट में हुए शामिल
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खेलते हुए संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया। इसी के साथ सैमसन ने रोहित ...और पढ़ें

संजू सैमसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस दौरान एक खास कारनामा किया, जिससे वे रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सैमसन की फॉर्म को लेकर सीरीज से पहले सवाल उठ रहे थे।
उनके बल्ले से इंग्लैंड दौरे पर रन नहीं निकला था। इसके बाद सीरीज के पहले मैच में भी सैमसन के बल्ले से रन नहीं निकले थे, जिसके बाद उनके ऊपर और भी दबाव आ गया था। हालांकि, दूसरे मैच में संजू ने अर्धशतक लगाया और फिर तीसरे मैच में भी उन्होंने फिफ्टी ठोकी। अपने अर्धशतक के साथ ही सैमसन ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
संजू सैमसन ने बनाया खास रिकॉर्ड
सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले टी20 क्रिकेट में 8977 रन बनाए थे। उन्हें टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने के लिए 23 रनों की जरूरत थी। संजू ने 23 रन बनाते ही अपने टी20 करियर में 9 हजार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले मात्र पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज ये कारनामा कर चुके हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-
- विराट कोहली - 14218
- रोहित शर्मा - 12531
- शिखर धवन - 9797
- सूर्यकुमार यादव - 9729
- संजू सैमसन - 9027
संजू ने खेली अर्धशतकीय पारी
अफगानिस्तान के खिलाफ संजू ने तीसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने दूसरे मैच में भी अर्धशतक लगाया था।
अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी
संजू के अर्धशतक से पहले अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने पहले 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोका फिर 30 गेंदों पर सेंचुरी पूरी कर ली। अभिषेक अब सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के 35 गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम अब 10-10 शतक हो गए हैं।
