विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबजादा फरहान ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ 238 रन ठोक हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:19 PM (IST)

साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 238 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा

साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फरहान ने श्रीलंका सीरीज में तीन पारियों में ही 238 रन ठोक दिए।

फरहान अब फुल मेंबर टीम में तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। फरहान से पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक के नाम था। अभिषेक ने इसी साल ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में हासिल किया था।

फरहान ने तीनों मैच में ठोके अर्धशतक

फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीनों ही मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोके। पहले मुकाबले में फरहान ने सिर्फ 53 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 73 रन जड़ दिए थे।

फरहान ने सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मंगलवार को 76 रनों की पारी खेली। इस तरह उन्होंने सीरीज में कुल 238 रन बनाकर इतिहास रच दिया। अब वो फुल मेंबर टीम की ओर से तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

फरहान ने अभिषेक को पीछे छोड़ा है। अभिषेक ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए थे। फरहान को जबरदस्त प्रदर्शन के लिए श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी (Player)

देश (Country)

मैच (Matches)

रन (Runs)

विरुद्ध (Against)

स्थान (Venue)

वर्ष (Year)

साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान

3

238

श्रीलंका

पाकिस्तान

2026

अभिषेक शर्मा

भारत

3

229

अफगानिस्तान

भारत

2026

कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड

3

223

वेस्टइंडीज

न्यूजीलैंड

2017-18

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया

3

217

श्रीलंका

ऑस्ट्रेलिया

2019

हजरतुल्लाह जजई

अफ़गानिस्तान

3

204

आयरलैंड

भारत

2019

श्रेयस अय्यर

भारत

3

204

श्रीलंका

भारत

2022

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान

3

203

वेस्टइंडीज

पाकिस्तान

2021

पाकिस्तान ने जीती सीरीज

पाकिस्तान ने श्रीलंका को सीरीज में 2-1 से मात दी। पाकिस्तान ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर पहले ही अजेय बढ़त बना ली थी। हालांकि, रावलपिंडी में तीसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

फरहान के अर्धशतक की वजह से पाकिस्तान ने श्रीलंका को 169 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने कप्तान कुसल मेंडिल के 87 रनों की नाबाद तूफानी पारी की वजह से आठ विकेट से जीत लिया।

यह भी पढ़ें- जब 2019 वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद MS Dhoni रो पड़े, ड्रेसिंग रूम में माही ने कही दिल की बात

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच से पहले टीम इंडिया को सता रहा डर, तिलक वर्मा ने बताया क्या होगा सबसे बड़ा खतरा?