Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rachin Ravindra ने चैंपियंस ट्रॉफी में 'दोहरे शतक' से की सौरव गांगुली की बराबरी, ऐसा करने वाले बने पहले कीवी खिलाड़ी

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में दो शतक बनाने वाले वह न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस संस्करण में रचिन रवींद्र दो शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा 8वें खिलाड़ी बने हैं।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Wed, 05 Mar 2025 05:28 PM (IST)
    Hero Image
    रचिन रवींद्र ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- ICC

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नॉकआउट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में एक से ज्यादा शतक जड़ने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में रचिन रवींद्र ने 108 रन की पारी खेली। रवींद्र ने केन विलियमसन के साथ बेहतरीन साझेदारी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विल यांग और रचिन ने टीम को उम्दा शुरुआत दिलाई। हालांकि, 21 रन बनाने के बाद विल यांग आउट हो गए। इसके बाद रचिन ने विलियमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट लिए रिकॉर्ड 164 रन की साझेदारी की।

    विलियमसन के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

    रचिन और विलियमसन के बीच 164 रन की साझेदारी चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है, जो 2004 में द ओवल में यूएसए के खिलाफ नाथन एस्टल और स्कॉट स्टायरिस के बीच 163 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा। इस जोड़ी ने बड़ी पारी की नींव रखी। 

    वहीं, यह साझेदारी टूर्नामेंट के इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी भी है, जो 2009 में सेंचुरियन में पॉल कॉलिंगवुड और ओवैस शाह के बीच 163 रन की साझेदारी से आगे निकल गई है। रचिन रवींद्र ने आउट होने से पहले 101 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। इस दौरान 13 चौके और एक मात्र सिक्स जड़ा।

    25 साल की उम्र में रचिन रवीन्द्र ICC इवेंट्स में स्कोर-

    • - चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 108 रन
    • - चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ 112 रन।
    • - विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन।
    • - विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 रन।
    • - विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 123* रन।
    • - विश्व कप में भारत के खिलाफ 75 रन।
    • - विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ 52 रन।

    ICC वनडे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक

    • 5 - रचिन रवींद्र
    • 4 - केन विलियमसन
    • 3 - नाथन एस्टल

    न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम पारियों में 5 वनडे शतक

    • 22 पारी - डेवोन कॉनवे
    • 28 पारी - रचिन रवींद्र
    • 30 पारी - डेरिल मिचेल
    • 56 पारी - केन विलियमसन
    • 64 पारी - नाथन एस्टल

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में कई शतक

    • 3 - क्रिस गेल, 2006
    • 2 - सौरव गांगुली, 2000
    • 2 - सईद अनवर, 2000
    • 2 - हर्शल गिब्स, 2002
    • 2 - उपुल थरंगा, 2006
    • 2 - शेन वॉटसन, 2009
    • 2 - शिखर धवन, 2013
    • 2 - रचिन रवींद्र, 2025

    नोट- गांगुली और वॉटसन ने अपने-अपने संस्करणों के सेमीफाइनल और फाइनल में शतक बनाए।

    न्यूजीलैंड ने बनाया CT का सबसे बड़ा स्कोर

    न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा टोटल है। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शतक लगाया। रचिन ने 108 और विलियमसन ने 102 रन बनाए। डेरेल मिचेल और ग्‍लेन फिलिप्‍स अर्धशतक से चूक गए। दोनों ने 49-49 रन की पारी खेली। लुंगी एनगिडी के खाते में 3 विकेट आए।

    रवींद्र का अंतरराष्ट्रीय करियर

    रचिन रवींद्र ने साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से अब तक 31 वनडे, 15 टेस्ट और 26 टी20I मैच खेल चुके हैं। वनडे में पांच शतक, टेस्ट में दो शतक लगा चुके हैं। 25 साल का यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गया है। 

    यह भी पढ़ें- SA vs NZ: सेमीफाइनल में Kane Williamson ने ठोका शतक, प्रोटियाज गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे; बनाए कई रिकॉर्ड