Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए 7 छक्के और रचा इतिहास, 16 छक्कों के साथ खेली नाबाद 220 रन की पारी

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 02:39 PM (IST)

    Ruturaj Gaikwad महाराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्राफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऐसी पारी खेली की पूरी दुनिय ...और पढ़ें

    Hero Image
    रितुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया (एपी फोटो)

    नई दिल्ली, संजय सावर्ण। भारतीय क्रिकेट इतिहास में जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था रुतुराज गायकवाड़ ने वो कमाल करके दिखा दिया। विजय हजारे ट्राफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 220 रन की पारी खेल डाली। इस पारी के दौरान उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके लगाए जबकि 159 गेंदों का उन्होंने सामना किया। अपनी इस पारी में रितुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कमाल किया और इतिहास रच दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए 7 छक्के

    रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी के 49वें ओवर में शिवा सिंह की गेंद पर इतिहास रचते हुए उनके एक ओवर में 7 छक्के लगा दिए। लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ भारत के पहले बल्लेबाज बने। इसमें से एक नो गेंद पर उन्होंने लगाया था जो ओवर की पांचवीं गेंद थी। यानी इस ओवर में उन्होंने 43 रन जुटाए और अपने-आप में एक नायाब रिकार्ड है। लिस्ट ए क्रिकेट में ये रुतुराज का अब का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। इस मैच में उन्होंने अपने पहले 100 रन 109 गेंदों पर पूरे किए जबकि अगले 50 गेंदों पर उन्होंने 120 रन बना डाले। उनकी इस पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए। 

    रुतुराज गायकवाड़ के 7 छक्के- 

    पहली गेंद- छक्का

    दूसरी गेंद- छक्का

    तीसरी गेंद- छक्का

    चौथी गेंद- छक्का

    पांचवीं गेंद (नो बाल)- छक्का

    पांचवीं गेंद- छक्का

    छठी गेंद- छक्का

    रुतुराज गायकवाड़ ने की रोहित शर्मा की बराबरी

    लिस्ट ए क्रिकेट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था, लेकिन अपनी नाबाद 220 रन की पारी में 16 छक्के लगाकर रुतुराज गायकवाड़ ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। लिस्ट ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रुतुराज गायकवाड़ अब हिटमैन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए।