सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 27 रन बनाते ही रोहित कर लेेंगे विश्व कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम
world cup 2918 semi final न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन बनाते ही रोहित के नाम एक बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC cricket world cup 2019 India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज हिट मैन रोहित शर्मा का हिट शो विश्व कप 2019 में जारी है। रोहित का बल्ला आग उगल रहा है और वो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वर्ल्ड कप 2019 में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। रोहित दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज भी बने जिन्होंने विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा पांच शतक भी लगाए हैं। इस विश्व कप में वो अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन की पारी खेलते ही वो वर्ल्ड कप का एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
16 वर्ष के बाद टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड, रोहित को चाहिए सिर्फ 27 रन
रोहित शर्मा इस विश्व कप के आठ मैचों में पांच शतक के साथ अब तक 647 रन बना चुके हैं। विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। अब इस विश्व कप में रोहित जैसे ही 27 रन बना लेंगे वो सचिन को पीछे छोड़ देंगे और एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 17 रन बनाते ही वो विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन को पीछे छोड़ देंगे। मैथ्यू हेडेेन ने 2007 विश्व कप में 659 रन बनाए थे।
Most Runs in a WC Series
-Sachin - 673 (2003)
-Hayden - 659 (2007)
-Rohit - 647 (2019)*
-Shakib - 606 (2019)
विश्व कप 2019 में रोहित का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से खेले आठ मैचों में अब तक 92.42 की औसत से 647 रन बनाए हैं। इन मैचों में उन्होंने पांच शतक व एक अर्धशतक लगाया है। विश्व कप में उनका बेस्ट स्कोर 140 रन रहा है जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था।