Move to Jagran APP

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में रचा इतिहास, बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Cup 2019 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने अपने नाम कर लिया है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:37 PM (IST)
रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में रचा इतिहास, बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। India vs Sri Lanka ICC cricket world cup 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वर्ल्ड कप 2019 में कमाल कर रहे हैं। रोहित क्यों महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार किए जाते हैं वो उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया है। हिटमैन रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में अपना पांचवां शतक लगाया। इसके साथ ही वो विश्व कप इतिहास में किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम किया है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 94 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। वनडे क्रिकेट में ये रोहित शर्मा का 27वां शतक था। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया और उन्होंने विश्व कप के एक सीजन में चौथी बार ये खिताब अपने नाम किया। रोहित ने युवी की बराबरी कर ली। युवी ने 2011 विश्व कप में चार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था। 

loksabha election banner

हिटमैन रोहित का वर्ल्ड कप 2019 में पांचवां शतक

विश्व कप के 12वें सीजन में रोहित ने पांचवां शतक लगाकर जो उपलब्धि हासिल की है उसे पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए भविष्य में आसान नहीं होगा। विश्व कप टूर्नामेंट के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज ने ये कमाल इससे पहले नहीं किया था। पिछले विश्व कप में कुमार संगकारा ने चार शतक लगाए थे पर अब रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ये बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने खिलाफ नाबाद 122 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन और श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की पारी खेली। 

रोहित शर्मा- 5 शतक (2019)

कुमार संगकारा- 4 शतक (2015)

मार्क वॉ- 3 शतक (1996)

सौरव गांगुली- 3 शतक (2003)

मैथ्यू हेडेन- 3 शतक (2007)

सचिन के करीब पहुंचे रोहित

रोहित शर्मा अब इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं विश्व कप के एक सीजन में सचिन के बाद वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। वैसे रोहित जिस फॉर्म में हैं उससे तो यही लग रहा है कि वो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

600+ runs in a World Cup edition

-673 Sachin Tendulkar (2003)

-659 Matthew Hayden (2007)

-647 ROHIT SHARMA (2019)*

-606 Shakib Al Hasan (2019)

सचिन की बराबरी कर ली रोहित ने

वनडे विश्व कप में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा छह शतक लगाए थे। रोहित ने अब विश्व कप में शतक लगाने के मामले में उनकी बराबरी कर ली है। यानी रोहित विश्व कप में शतक लगाने के मामले में सचिन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा पांच-पांच शतक से साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। 

विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक-

सचिन तेंदुलकर / रोहित शर्मा- 6 शतक

रिकी पोंटिंग / कुमार संगकारा- 5 शतक

रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे- 

रोहित ने अपनी 16वीं पारी में विश्व कप का छठा शतक लगाया जबकि सचिन ने अपनी 44 पारियों में छह शतक लगाए थे। यहां पर रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ दिया। 

Most Centuries in Worldcup

Rohit - 6 (16 Inngs)*
Sachin - 6 (44 Inngs)

विराट को पीछे छोड़ रोहित ने

2015 विश्व कप के बाद शतक लगाने के मामले में रोहित अब विराट से आगे निकल गए हैं। रोहित ने पिछले विश्व कप के बाद से अब तक कुल 20 शतक लगाए हैं जबकि विराट के नाम पर अब तक कुल 19 शतक हैं। 

2015 विश्व कप के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतक-

रोहित शर्मा- 20 शतक

विराट कोहली- 19 शतक

डेविड वार्नर- 12 शतक

जो रूट- 12 शतक

Since 2015 Most Odi Centuries

-Rohit - 22*
-Kohli - 20
-Warner - 14
-Root - 13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.