Move to Jagran APP

रोहित शर्मा ने रच दिया छक्कों का नया इतिहास, धौनी जैसे दिग्गज भी रह गए कोसों दूर

Rohit Sharma Six records रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पहला छक्का जड़ते ही भारत के लिए एक नया इतिहास लिख दिया।

By Vikash GaurEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 08:26 AM (IST)
रोहित शर्मा ने रच दिया छक्कों का नया इतिहास, धौनी जैसे दिग्गज भी रह गए कोसों दूर
रोहित शर्मा ने रच दिया छक्कों का नया इतिहास, धौनी जैसे दिग्गज भी रह गए कोसों दूर

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Sharma Six Records: भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के मैदान पर दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी पारी का पहला छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा भारत के सिक्सर किंग बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर का 400वां छक्का जड़ा है। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

loksabha election banner

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में अपने घरेलू मैदान यानी वानखेडे में शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर छक्का जड़ा, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 116वां छक्का था। इसी छक्के के साथ वे भारत के लिए सबसे पहले 400 इंटरनेशनल छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, वर्ल्ड क्रिकेट में ये कमाल पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के खतरनाक ओपनर क्रिस गेल कर चुके हैं। इस तरह रोहित दुनिया के तीसरे क्रिकेटर हैं।

रोहित ने रचा छक्कों का इतिहास

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा से पहले पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (476 छक्के) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534 छक्के) ने ये उपलब्धि अपने नाम की थी। वहीं, रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अंतरराष्ट्रीय करियर का 400वां छक्का जड़ा और इस माइलस्टोन को छू लिया। रोहित से पहले महेंद्र सिंह धौनी (359 छक्के) इस उपलब्धि को अपने नाम कर सकते थे, लेकिन वे फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

सबसे कम पारियों में 400 छक्के

रोहित शर्मा सबसे कम अंतरराष्ट्रीय पारियों में 400 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने महज 360वीं पारी में ये 400वां छक्का लगाया है, जबकि शाहिद अफरीदी ने 437 पारियों में 400 छक्के लगाए थे। हालांकि, उस दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट बहुत कम हुआ करती थी। 

आपको बता दें, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 218 मैचों 232 छक्के जड़े हैं, जबकि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 104 मैचों में हिटमैन के नाम 116 छक्के (वेस्टइंडीज के खिलाफ एक छक्का लगाते ही) दर्ज हो गए हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट रोहित शर्मा ने 32 मैचों में 52 छक्के लगाए हैं। इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 400 छक्के पूरे कर लिए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम ने 398 छक्के लगाकर अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.