Move to Jagran APP

रोहित ने बताया क्यों कहा जाता है उन्हें 'हिटमैन', सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने घायल होने के बावजूद 28 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के भी पूरे किए।

By Jagran NewsEdited By: Sameer ThakurThu, 08 Dec 2022 12:43 PM (IST)
रोहित ने बताया क्यों कहा जाता है उन्हें 'हिटमैन', सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
IND vs BAN: रोहित शर्मा, कप्तान टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोटिल अंगूठे के साथ रोहित शर्मा 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि चोट ज्यादा थी इसलिए वह ओपनिंग करने नहीं उतर पाए। लेकिन जब टीम को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने अपनी चोट की परवाह नहीं की और घायल अंगूठे के साथ बांग्लादेश की उम्मीदों पर पानी फेरने उतर गए।

हालांकि, रोहित की 28 गेंद पर 51 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई, लेकिन उन्होंने इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला, जिससे यह साबित होता है कि उन्हें हिटमैन क्यों कहा जाता है?

छक्का लगाने के मामले में रोहित का जवाब नहीं

रोहित ने अपनी इस पारी में 3 चौकों के अलावा 5 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। अब उनके नाम 502 छक्के हैं और वह इस मामले में केवल यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल से पीछे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी देश  छक्कों की संख्या
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 553
रोहित शर्मा भारत 502
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 476
ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 398
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड  383

मैच की बात करें को बांग्लादेश के 271 रन के जवाब में टीम इंडिया का स्कोर एक वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन था, लेकिन पहले श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 107 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई और फिर अंत में रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला। रोहित 9वें नंबर पर उतरे और 28 गेंद पर 51 रन की विस्फोटक पारी खेली। रोहित यदि टीम इंडिया को जीत दिलाने में कामयाब हो जाते तो यह टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में वन ऑफ द बेस्ट विन होती। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 20 रन की दरकार थी, लेकिन रोहित 14 रन ही बटोर पाए।