Move to Jagran APP

IPL के बीच में सिर्फ दिनेश कार्तिक ही नहीं कई अन्य खिलाड़ियों ने भी छोड़ी है कप्तानी, जानिए उनके नाम

इंडियन प्रीमियर लीग में दिनेश कार्तिक से पहले ऐसे कई खिलाड़ी हो चुके हैं जिन्होंने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें सचिन पोंटिंग व गंभीर जैसे बड़ा नाम भी शामिल हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:38 PM (IST)
IPL के बीच में सिर्फ दिनेश कार्तिक ही नहीं कई अन्य खिलाड़ियों ने भी छोड़ी है कप्तानी, जानिए उनके नाम
IPL 2020 KKR captain Dinesh Karthik (Photo- PTI)

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 के बीच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अचानक ही टीम की कप्तानी छोड़ दी और उनकी जगह इस टीम की कमान इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले इयोन मोर्गन को सौंप दी गई। दिनेश कार्तिक आइपीएल इतिहास के ऐसे पहले कप्तान नहीं हैं जिन्होंने सीजन के बीच में कप्तानी छोड़ दी हो, उनसे पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। 

loksabha election banner

साल 2018 में जब दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं हो रहा था तब गौतम गंभीर ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और फिर श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया था। 2015 के आइपीएल सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन टीम के कप्तान थे। उन्होंने भी अचानक बड़ा फैसला किया और टीम की कप्तानी छोड़ दी, इसके बाद स्टीव स्मिथ को टीम की कमान मिली। 

साल 2013 में रिकी पोंटिंग मुंबई इंडियंस के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने टीम की कप्तानी अचानक ही छोड़ दी और फिर मुंबई टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी। इसके बाद रोहित की कप्तानी में ये टीम अब तक चार बार चैंपियन बन चुकी है। साल 2012 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी। फिर उन्होंने बड़ा फैसला करते हुए टीम की कप्तानी छोड़ दी और उसके बाद हरभजन सिंह को कप्तान बनाया गया। 

हरभजन सिंह की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2011 में चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। इसके बाद 2013 में फिर हरभजन सिंह की जगह मुंबई की कप्तानी रिकी पोंटिंग को दी गई थी। साल 2013 में डेनियल विटोरी ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में मुथैया मुरलीधरन को जगह देने के लिए टीम में अपनी जगह छोड़ दी थी। वहीं विटोरी के बाद आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई और तब से वो लगातार इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.