रोहित शर्मा ने ODI में सबसे ज्यादा 6 लगाए हैं इन बॉलर्स की गेंदों पर, मैक्सवेल हैं नंबर वन
Rohit hit most 6 on Maxwell in ODI रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 244 छक्के लगाए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शर्मा के नाम पर वनडे क्रिकेट में तीन-तीन दोहरे शतक हैं और वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। यही नहीं वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम पर ही है। रोहित शर्मा की खासियत ये है कि जब वो एक बार लय में आ जाते हैं तो फिर सामने कोई भी गेंदबाज हो उसकी फिर खैर नहीं। शुरुआत में वो वक्त लेते हैं, लेकिन जब क्रीज पर उनकी नजर जम जाती है तो फिर मैदान पर सिर्फ और सिर्फ रोहित के छक्के-व चौके ही नजर आते हैं।
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने दुनियाभर के कई गेंदबाजों की गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचाया है, लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जिनकी गेंद पर उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आखिर वनडे में रोहित ने किन गेंदबाजों की गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं जानते हैं।
रोहित ने वनडे में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अब तक कुल 224 वनडे मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों पर लगाए हैं। उन्होंने मैक्सवेल की गेंदों पर अब तक कुल 8 छक्के लगाए हैं जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर क्लिंट मैके हैं और रोहित ने उनकी गेंद पर कुल 7 छक्के जड़े थे जबकि तीसरे नंबर पर केन रिचर्डसन हैं और इनकी भी गेंद पर उन्होंने 7 छक्के लगाए थे। क्लिंट मैके के विरुद्ध कम मैचों में रोहित ने ये कमाल किया था इस वजह से वो दूसरे नंबर पर हैं।
वनडे में रोहित ने इसकी गेंदों पर लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
ग्लेन मैक्सवेल - 8
क्लिंट मैके - 7
केन रिर्डसन - 7
थिसारा परेरा - 6
दिलहारा फर्नान्डो - 5
जेसन होल्डर - 5
जेम्स फॉकनर - 5
नाथन कूल्टर नाइल - 5
नाथन लियोन - 5
पैट कमिंग- 5
जेवियर डॉर्थी - 5
224 मैचों में 244 छक्के
रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक कुल 224 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 244 छक्के जड़े हैं। भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में वो छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं जबकि महेंद्र सिंह धौनी 229 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर 195 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।