Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs BAN: कानपुर टेस्‍ट में टीम इंडिया ने लगाया रिकॉर्ड का 'छक्‍का', साउ‍थ अफ्रीका को भी पछाड़ा

    भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच कानपुर में खेला गया। भारतीय टीम ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। इससे पहले सीरीज का पहला टेस्‍ट भारतीय टीम ने 280 रन से जीता था। सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

    By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Tue, 01 Oct 2024 05:32 PM (IST)
    Hero Image
    भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम की। इमेज- बीसीसीआई

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्‍लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में दूसरा टेस्‍ट मैच खेल गया। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की। चेन्‍नई में खेले गए पहले टेस्‍ट में भारत ने बांग्‍लादेश को 280 रन से रौंदा था। सीरीज खत्‍म होने के बाद टीम इंडिया ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। भारत ने साउथ अफ्रीका बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार 18 सीरीज जीतीं

    भारतीय टीम की होम ग्राउंड पर यह लगातार 18वीं टेस्‍ट सीरीज जीत है। टीम इंडिया ने 2013 से लेकर 2024 तक घरेलू मैदान पर एक भी टेस्‍ट सीरीज नहीं गंवाई है।

    घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीत

    • 18* - भारत (2013-2024)
    • 10 - ऑस्ट्रेलिया (1994-2000)
    • 10 - ऑस्ट्रेलिया (2004-2008)
    • 8 - वेस्ट इंडीज (1976-1986)
    • 8 - न्यूजीलैंड (2017-2020)

    भारतीय टीम ने टेस्‍ट सीरीज जीतने के साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टीम इंडिया अब टेस्‍ट में चौथी सबसे ज्‍यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने इस मामले में साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट जीतने का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के नाम है।

    सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट जीतने वाली टीम

    • ऑस्‍ट्रेलिया: 414 टेस्‍ट
    • इंग्‍लैड: 397 टेस्‍ट
    • वेस्‍टइंडीज: 183 टेस्‍ट
    • भारत: 180 टेस्‍ट
    • साउथ अफ्रीका: 179 टेस्‍ट

    एक टेस्ट जीतने के लिए सबसे कम गेंदें खेली गईं (दोनों पारियों को मिलाकर)

    • 276 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 1935
    • 281 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, केपटाउन, 2024
    • 300 - साउथ अफ्रीका बनाम जिम्‍बाब्‍वे, केपटाउन, 2005
    • 312 - भारत बनाम बांग्‍लादेश, कानपुर, 2024
    • 327 - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 1932

    एक टेस्ट में किसी टीम का हाइएस्‍ट रन रेट (दोनों पारियों को मिलाकर)

    • 7.36 - भारत बनाम बांग्‍लादेश, कानपुर, 2024
    • 6.80 - साउथ अफ्रीका बनाम जिम्‍बाब्‍वे, केपटाउन, 2005
    • 6.73 - इंग्लैंड बनाम पाकिस्‍तान, रावलपिंडी, 2022
    • 6.43 - इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, लॉर्ड्स, 2023
    • 5.73 - इंग्लैंड बनाम बांग्‍लादेश, चेस्टर ले स्ट्रीट, 2005

    2 दिन खेल नहीं होने के बाद टेस्‍ट जीत

    • इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, डुनेडिन, 1955
    • इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, हेडिंग्ले, 1958
    • इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2000
    • न्यूजीलैंड बनाम बांग्‍लादेश, हैमिल्टन, 2001
    • न्‍यूजीलैंड बनाम बांग्‍लादेश, वेलिंगटन, 2019
    • न्यूजीलैंड बनाम भारत, साउथेम्प्टन, 2021
    • इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, द ओवल, 2022
    • भारत बनाम बांग्‍लादेश , कानपुर, 2024

    भारत में एक टेस्ट में सर्वाधिक रन-रेट

    • 4.39 - भारत बनाम बांगलदेश, कानपुर, 2024
    • 4.13 - भारत बनाम श्रीलंका, चेन्नई, 1982
    • 4.12 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
    • 4.10 - भारत बनाम वेस्‍टइंडीज, मुंबई, 2013
    • 4.01 - भारत बनाम बांगलदेश, कोलकाता, 2019
    • 4.00 - भारत बनाम अफगानिस्‍तान, बेंगलुरु, 2018

    ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से मचाया कोहराम, सचिन के बाद अब बाबर को पछाड़ा; महज 58 गेंद पर ठोकी तूफानी सेंचुरी