विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु के पीछे हाथ धोकर पड़ गए ईशान किशन, हैदराबाद में RCB के गेंदबाजों को नहीं बख्‍शा

Published: Fri, 22 May 2026 10:16 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुक्रवार को ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की।

ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुक्रवार को ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और आईपीएल 2026 के 67वें मैच में 3 नंबर पर उतरे ईशान ने आते ही बेंगलुरु के गेंदबाजों की क्‍लास लगाना शुरू किया। हैदराबाद में मानो ईशान नाम का तूफान ही उतर आया।

आते ही छा गए ईशान 

पवेलियन से सेट होकर आए ईशान ने पहली गेंद से ही बाउंड्री लगाने का सिलसिला शुरू किया। उन्‍होंने आरसीबी के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्‍शा। देखते ही देखते ईशान 31 गेंदों पर अपने अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तो वह बेलगाम ही हो गए।

फिफ्टी पूरी करते ही ईशान ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इतना ही नहीं उन्‍होंने केल विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी की। वह आरसीबी के खिलाफ संयुक्‍त रूप से दूसरे सबसे अधिक 50+ स्‍कोर बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। 

IPL में RCB के खिलाफ सबसे अधिक 50+ स्‍कोर

  • 7 बार - डेविड वार्नर (2014-16)
  • 4 बार - केन विलियमसन (2016-19)
  • 4* बार - ईशान किशन (2024-26)

RCB के खिलाफ पिछले 4 मुकाबलों में ईशान का स्कोर

  • 69
  • 94*
  • 80
  • 79 – आज
 
 
 

हैदराबाद ने बनाए 255 रन

मुकाबले की बात करें तो ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 3 छक्‍के लगाए। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। हेनरिक क्‍लासेन (51) और अभिषेक शर्मा (56) के बल्‍ले से भी अर्धशतक निकला।

IPL में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर

  • 6 - सनराइजर्स हैदराबाद
  • 3 - पंजाब किंग्‍स
  • 3 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2 - दिल्‍ली कैपिटल्‍स, कोलकाता
  • 1 - लखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़ें- Ishan Kishan ने CSK फैंस को चिढ़ाकर मनाया SRH के प्‍लेऑफ में पहुंचने का जश्‍न, 'घर जाने' वाले इशारे का वीडियो VIRAL

यह भी पढ़ें- CSK vs SRH: ईशान किशन की तूफानी पारी ने हैदराबाद को प्लेऑफ में दिलाई जगह, चेन्नई को घर में मिली 5 विकेट से हार