विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs MI: Meg Lanning के बल्ले से निकली एक और धांसू पारी, WPL के इतिहास में यह कारनामा करने वाली बनीं पहली बैटर

Published: Tue, 05 Mar 2024 08:49 PM (IST)

मेग लेनिंग का बल्ला डब्ल्यूपीएल 2024 में अब तक खूब चला है। लेनिंग अब तक खेले 5 मैचों में 40.20 ...और पढ़ें

WPL 2024: मेग लेनिंग के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि।
WPL 2024: मेग लेनिंग के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि।

HighLights

  1. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग के नाम जुड़ी उपलब्धि
  2. डब्ल्यूपीएल के इतिहास में यह कारनामा करने वाली पहली बैटर बनीं लेनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत दमदार रही है।

कप्तान मेग लेनिंग (Meg Lanning) का बल्ला एकबार फिर जमकर बोला और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक ठोका। लेनिंग ने अपनी इस पारी के दौरान वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो उनसे पहले इस लीग में कोई भी बैटर नहीं कर सकी है।

लेनिंग के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

दरअसल, मेग लेनिंग महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में 500 रन बनाने वाली पहली बैटर बन गई हैं। लेनिंग ने यह मुकाम मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में हासिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान ने अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 53 रन की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान लेनिंग ने 6 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए।

View this post on Instagram

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

जमकर बोल रहा है लेनिंग का बल्ला

मेग लेनिंग का बल्ला डब्ल्यूपीएल 2024 में अब तक खूब चला है। लेनिंग अब तक खेले 5 मैचों में 40.20 की औसत और 122.56 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 201 रन बना चुकी हैं। लेनिंग के बल्ले से इस सीजन तीन फिफ्टी निकल चुकी है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दिल्ली की कैप्टन अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं। लेनिंग से आगे इस लिस्ट में सिर्फ स्मृति मंधाना हैं। स्मृति 5 मैचों में 219 रन बना चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैंने देखा कि रोहित अभी भी जीरो पर', स्टंप माइक में कैद हुई चैट पर खुलकर बोले हिटमैन, बताया क्यों अंपायर से करनी पड़ी थी बात

पिछले सीजन कूटे थे सर्वाधिक रन

मेग लेनिंग का प्रदर्शन पिछले सीजन भी बल्ले से शानदार रहा था। लेनिंग ने आखिरी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 9 मैचों में 139 के स्ट्राइक रेट से 345 रन ठोके थे। लेनिंग के दमदार प्रदर्शन के बूते दिल्ली की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।