विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: 48 ओवर 10 विकेट... न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज का कहर, पावरप्ले में भारत के खिलाफ की घातक गेंदबाजी

Published: Sun, 02 Mar 2025 05:18 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ...और पढ़ें

Matt Henry ने वनडे में भारत के खिलाफ की है घातक गेंदबाजी। फोटो- सोशल मीडिया
Matt Henry ने वनडे में भारत के खिलाफ की है घातक गेंदबाजी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. भारत के लिए घातक बने मैट हेनरी
  2. वनडे के पहले पावरप्ले में लेते हैं विकेट
  3. गिल और विराट कोहली को बनाया शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ पहले पावरप्ले में घातक गेंदबाजी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरा ग्रुप में भारतीय टीम के दो बल्लेबाजों का विकेट चटकाया। मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी ब्रेक थ्रू दिलाई थी।

टॉस हारने के बाद मैट हेनरी ने भारत की शुरुआत खराब कर दी। काइल जेमिसन ने जहां रोहित शर्मा का विकेट निकाला तो वहीं, मैट हेनरी ने शुभमन गिल और विराट कोहली का विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। इन दो विकेटों की मदद से मैट हेनरी पावरप्ले में भारत के खिलाफ घातक गेंदबाज बन गए हैं।

भारत के खिलाफ दमदार आंकड़े

एक आंकड़े की बात करें तो मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ वनडे में पहले पावरप्ले के दौरान 48 ओवर फेंके हैं। इस दौरान 10 विकेट चटकाए हैं। भारत के खिलाफ पावरप्ले में मैट हेनरी का औसत 22.20 का है और स्ट्राइक रेट 28.8 का तो इकॉनमी रेट 4.20 का है। अपनी उम्दा गेंदबाजी के चलते हेनरी भारतीय टीम के लिए अबूझ पहेली रहे हैं।

मैट हेनरी बनाम भारत पावरप्ले (वनडे)

48 ओवर

10 विकेट

औसत- 20.20

स्ट्राइक रेट- 28.8

इकॉनमी रेट- 4.20

भारत की रही खराब शुरुआत

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने 30 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अक्षर पटेल ( 42) और श्रेयस अय्यर (79) के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने भारत को वापसी करने का मौका दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कम से कम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अय्यर की औसत सर्वाधिक है। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अब तक 76.28 की औसत से रन बनाए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अय्यर ने कीवी टीम के खिलाफ शतक जड़ा था। 

यह भी पढ़ें- ये कैसे हो गया...ग्लेन फिलिप्स ने 0.62 माइक्रो सेकेंड में कैच लपक लिया; भारतीय फैंस सहित अनुष्का का दिल तोड़ दिया

यह भी पढे़ं- IND VS NZ Playing-11: रोहित शर्मा ने किया बड़ा फैसला, गौतम गंभीर के खास को किया बाहर, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11