विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: ऐसा पहली बार हुआ टीम इंडिया के साथ... मैट हेनरी ने 'पंजे' के साथ रचा इतिहास, चैंपियंस ट्रॉफी में किया कमाल

Published: Sun, 02 Mar 2025 07:35 PM (GMT+05:30)

मैट हेनरी ने पंजा निकाल लिया और शमी के रूप में उन्होंने इस पारी का अपना पांचवां विकेट निकालते हुए ...और पढ़ें

मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ लिए पांच विकेट। फोटो- ICC
मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ लिए पांच विकेट। फोटो- ICC

HighLights

  1. मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ लिए पांच विकेट
  2. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
  3. न्यूजीलैंड के बने तीसरे गेंदबाज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने चैंपयंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पंजा खोला। शमी के साथ मैट हेनरी ने पांचवां शिकार किया। उन्होंने दुबई के मैदान पर 8 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। हेनरी ने पंजा मारकर इतिहास रचा।

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार किसी गेंदबाज ने भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाए। हेनरी की घातक गेंदबाजी कर बदौलत भारत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन का स्कोर ही बना सकी। टॉस हारने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

इनका किया शिकार

मैट हेनरी ने तीसरे ओवर में शुभमन गिल (2) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। विराट कोहली के रूप में दूसरा शिकार किया। हेनरी ने 46वें ओवर में रवींद्र जडेजा को आउट किया। 50वें ओवर में दो विकेट चटकाए। पहले हार्दिक पांड्या का और आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी को आउट कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिख दिया।

भारत के खिलाफ कम से कम 20 वनडे विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ औसतः-

  • मैट हेनरी, 21 (21 विकेट)
  • डैरिल टफी, 22.2 (24 विकेट)
  • रिचर्ड हेडली, 23.1 (27 विकेट)

ऐसा करने वाले बने तीसरे गेंदबाज

मैट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट हॉल लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा जैकब ओरम और शायनी ओ'कॉनर ने अंजाम दिया है। जैकब ने 2004 में अमेरिका के खिलाफ 36 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं, शायनी ने 2002 में पाकिस्तान के खिलाफ पंजा खोला था। हेनरी पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पंजा खोला है।

ऐसी रही भारत की पारी

मैच की बात करें तो भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। इसके अलावा अक्षर पटेल (42) और हार्दिक पांड्या (45) ने उपयोगी पारियां खेली। इसके मदद से भारत 249 रन बनाने में सफल रहा। अपना 300वां वनडे मैच खेल रहे कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढे़ं- IND vs NZ: 48 ओवर 10 विकेट... न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज का कहर, पावरप्ले में भारत के खिलाफ की घातक गेंदबाजी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: शतक से चूके Shreyas Iyer, शॉर्ट बॉल का हुए शिकार; न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास