विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chris Gayle के 175* रन का रिकॉर्ड टूट गया, 20 साल के खिलाड़ी ने नया कीर्तिमान किया स्‍थापित

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:08 AM (IST)

लुहान डी प्रीटोरियस ने सीएसए20 चैलेंज में नाबाद 188 रन की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही 20 साल के प्रीटोर‍ियस ने क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

लुहान डी प्रीटोरियस

लुहान डी प्रीटोरियस

HighLights

  1. लुहान डी प्रीटोरियस ने अपना तीसरा टी20 शतक जमाया

  2. लुहान डी प्रीटोरियस ने क्रिस गेल के 175* रन का रिकॉर्ड तोड़ा

  3. प्रीटोरियस ने 13 छक्‍के और 15 चौके की मदद से नाबाद 188 रन बनाए

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ अफ्रीका के लुहान डी प्रीटोरियस ने टी20 प्रारूप में सबसे ज्‍यादा रन के व्‍यक्तिगत स्‍कोर का नया रिकॉर्ड स्‍थापित किया। 20 साल के बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने सीएसए20 चैलेंज में केवल 79 गेंदों में नाबाद 188 रन की पारी खेली। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान 13 छक्‍के और 15 चौके लगाए।

लुहान डी प्रीटोरियस ने इसी के साथ क्रिस गेल के 175* रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेली थी। तब उन्‍होंने 66 गेंदों में 13 चौके और 17 छक्‍के की मदद से नाबाद 175 रन बनाए थे। प्रीटोरियस केवल 12 रन से अपना पहला टी20 दोहरा शतक जमाने से चूक गए।

T20 में टॉप-5 सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर

  • 188* (79 गेंदें) - लुहान डी प्रीटोरियस (साउथ अफ्रीका)
  • 175* (66 गेंदें) - क्रिस गेल (वेस्‍टइंडीज)
  • 172 (76) - आरोन फिंच (ऑस्‍ट्रेलिया)
  • 164* (65 गेंदें) - हमजा खान (रवांडा)
  • 164 (57 गेंदें) - करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)

58 गेंदों में 150 रन बनाए

बता दें कि ब्‍लोएंफोंटीन में खेले गए मुकाबले में टाइटंस ने पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। प्रीटोरियस ने तूफानी शुरुआत हासिल की और केवल 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। फिर अगली 16 गेंदों में प्रीटोरियस ने अपना शतक पूरा किया। उन्‍होंने 58 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा पार किया। प्रीटोरियस के सामने नाइट्स के गेंदबाज बेबस नजर आए।

टाइटंस का दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ टीम स्‍कोर

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज प्रीटोरियस ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 13 छक्‍के और 15 चौके जड़े। उनकी पारी के दम पर टाइटंस ने 20 ओवर में 267/3 का स्‍कोर बनाया। यह सीएसए20 चैलेंज में दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ टीम स्‍कोर रहा।

इससे पहले 2022 में टाइटंस ने नाइट्स के खिलाफ ही 20 ओवर में 271/3 का स्‍कोर बनाया था, जो रिकॉर्ड आज भी बरकरार है। टाइटंस अब सीएसए टी20 चैलेंज के इतिहास में पांच सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर बनाने वाली टीम बन चुकी है।

छोटे करियर में बड़ी उपलब्धियां

प्रीटोरियस का 2026-27 सीजन में पहला मैच था। वो पिछले कुछ समय से शानदार लय में हैं। उन्‍होंने पिछले दो मैचों में जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया के खिलाफ ट्राई-सीरीज में क्रमश: 94 और 101 रन की पारी खेली। उन्‍होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 22 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेले। हालांकि, टी20 में यह प्रीटोरियस का 91वां मैच रहा, जहां उनका स्‍ट्राइक रेट 150 से ज्‍यादा का है।

यह भी पढ़ें- अब टी20 के किंग नहीं रहे यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड ने छीना नंबर-1 का ताज; फिर भी होंगे निराश

यह भी पढ़ें- रजत पाटीदार ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग-11, पांच बार के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को किया बाहर