विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो विदेशी तो दो भारतीय खिलाड़ी को अगले सीजन के किया रिटेन, आंद्रे रसेल लिस्ट में शामिल

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 10:37 PM (IST)

आंद्रे रसेल के अलावा केकेआर ने रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आलराउंडर वेंकटेश अय्यर और स्पिनर सुनील नरेन को रिटेन किया। ...और पढ़ें

आंद्रे रसेल के साथ केकेआर के अन्य खिलाड़ी (फोटो एएनआई)
आंद्रे रसेल के साथ केकेआर के अन्य खिलाड़ी (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, आनलाइन। इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब दो बार जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आइपीएल सीजन 2022 के लिए इस बार कुछ अहम खिलाड़ियों पर अपना भरोसा दिखाया है। केकेआर ने अगली सीजन के चार खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा जिसमें दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी हैं। इस टीम ने अपने साथ जिस खिलाड़ी को जोड़ा उसमें पहले नंबर पर कैरेबियाई आलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। आंद्रे रसेल के अलावा केकेआर ने रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, आलराउंडर वेंकटेश अय्यर और स्पिनर सुनील नरेन को रिटेन किया। 

केकेआर ने आंद्रे रसेल को अपने साथ बनाए रखने के लिए उन पर कुल 12 करोड़ रुपये खर्च किए तो वहीं रहस्यमयी स्पिनर रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे और उन्हें 8 करोड़ देकर रिटेन किया गया। तीसरे स्थान पर तूफानी आलराउंडर वेंकटेश अय्यर रहे और उन पर सीएसके की टीम ने कुल 8 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि सुनील नरेन जो केकेआर का कई सीजन से हिस्सा रहे हैं उन पर भरोसा दिखाते हुए इस टीम ने 6 करोड़ रुपये खर्च किए। 

केकेआर द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

आंद्रे रसेल- 12 करोड़

वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़

वेंकटेश अय्यर- 8 करोड़

सुनील नरेन- 6 करोड़

कोलकाता फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियो को रिटेन करने के लिए 34 करोड़ रुपये खर्च किए और अब इस टीम की पर्स में कुल 56 करोड़ रुपये बचे हैं। केकेआर ने अपनी टीम में शुभमन गिल, विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के अलावा आइपीएल 2021 में टीम की कप्तानी करने वाले इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ियों पर अपना भरोसा नहीं दिखाया।