Move to Jagran APP

4 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए IPL में रोहित ने नहीं इन्होंने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

चार बार आइपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने कुल 143 छक्के लगाए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 01:46 AM (IST)
4 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए IPL में रोहित ने नहीं इन्होंने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
4 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए IPL में रोहित ने नहीं इन्होंने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

नई दिल्ली, जेएनएन। Kieron Pollard hit most sixes for Mumbai Indians in IPL: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार आइपीएल का खिताब अपने नाम किया है। जाहिर है इस टीम ने रोहित की अगुआई में शानदार प्रदर्शन किया और इस मुकाम को हासिल किया है। मुंबई इंडियंस के लिए अब तक एक से बढ़कर एक बल्लेबाजों ने मैदान पर अपना दम दिखाया है और मौजूदा टीम में भी अच्छे बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है। खुद कप्तान रोहित शर्मा एक तूफानी बल्लेबाज हैं तो टीम में उनका साथ देने के लिए किरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडू साथ ही हार्दिक पांड्या जैसे तूफानी ऑल राउंडर मौजूद हैं। 

loksabha election banner

अब जरा बात कर लेते हैं कि मुंबई की टीम की तरफ से किस बल्लेबाज ने अब तक यानी पिछले 12 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। बात छक्के की हो तो रोहित का नाम ही मुंबई की तरफ से सबसे पहले मन में आता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस टीम के लिए आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा नहीं बल्कि किरोन पोलार्ड हैं। 

किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल में अब तक कुल 176 छक्के लगाए हैं और इस मामले में वो पहले स्थान पर हैं तो वहीं आइपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा इस मामले में किरोन पोलार्ड से बाद यानी दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा के नाम पर इस लीग में अब तक कुल 143 छक्के हैं। अंबाती रायुडू ने इस टीम के लिए कुल 79 छक्के लगाए हैं और वो तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या 68 छक्कों के साथ चौथे जबकि फिल सिमंस 68 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

किरोन पोलार्ड - 176

रोहित शर्मा - 143

अंबातीय रायुडू - 79

हार्दिक पांड्या - 68

फिल सिमंस - 44


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.