ओह...द. अफ्रीका अवॉर्ड समारोह में रबादा कर बैठे ये बड़े गलती, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
इस सालाना समारोह के दौरान रबादा एक बड़ी गलती कर बैठे और अपनी इस गलती की वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। द. अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबादा ने दक्षिण अफ्रीका के वार्षिक क्रिकेट अवॉर्ड्स में फिर दबदबा बनाते हुए 9 में से 6 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। इस सालाना समारोह के दौरान रबादा एक बड़ी गलती कर बैठे और अपनी इस गलती की वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
रबादा से हुई ये गलती
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के सालाना समारोह में लगातार दूसरे वर्ष 6 अवॉर्ड जीतने वाले गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने गलती से डैन वान निकर्क को मिले 'दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर' अवॉर्ड के साथ फोटो खिंचवा ली। गौरतलब है कि रबाडा ने 2 बार 'दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ऑफ द इयर' अवॉर्ड जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
रबादा ने जीते ये 6 अवॉर्ड
इस अवॉर्ड समारोह में रबादा को क्रिकेटर ऑफ द इयर, टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर, प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द इयर, डिलेवरी ऑफ द इयर और फैंस प्लेयर ऑफ द इयर चुना गया। उन्होंने द. अफ्रीका के वार्षिक पुरस्कार समारोह में दूसरी बार 6 पुरस्कार जीते, इससे पहले वे 2016 में भी यह करिश्मा कर चुके हैं। रबादा को 2016 में भी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। वे यह पुरस्कार दो बार हासिल करने वाले दिग्गज क्रिकेटरों हाशिम अमला, जैक्स कैलिस, मखाया एंटिनी और एबी डिविलियर्स के समूह में शामिल हो गए। रबादा 2016 में इस अवॉर्ड समारोह में 6 ट्रॉफियां जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
लेकिन 'दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर' अवॉर्ड के साथ फोटो खिंचवाने के बाद अब रबादा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। आप खुद ही देखिए कि फैंस उनकी इस गलती पर क्या-क्या लिख रहे हैं।
This guy was on fire... he even changed his name to @DanevanNiekerk1 to go at it again in 2018/19 season 👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼🤣🤣🤣🤣🤣🤣 — Clinton Barros (@TheBawn) June 3, 2018
Cricket South Africa, is Kagiso a woman?— OPTIMUS PRIME (@L_Moabelo) June 3, 2018
Why its written SA women's cricketer of the year on his big award? #CSAAwards18 — Fouzia Sheikh (@Fouzia_17) June 4, 2018
Man won everything even SA woman’s cricketer of the year pic.twitter.com/9nB9TQjgAn— #Sßûsîsô (@SbuNtuli4eva) June 3, 2018
Please explain? 🤔 pic.twitter.com/sf8cFfIS87 — Unathi Mzizi🇿🇦 (@unity_snobz) June 2, 2018